टीवी मसाला

Exclusive! 'Udne Ki Aasha' सीरियल के TRP लिस्ट में आते ही खुशी से झूम उठे कंवर ढिल्लों और नेहा हरसोरा, कहा- 'इतने दिनों से..'

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Mar 22, 2024, 02:52 PM IST

Udne Ki Aasha Enters in TRP List: इस सप्ताह की TRP लिस्ट एक बड़ा सरप्राइज लेकर आई है। कंवर ढिल्लों और नेहा हरसोरा के नए शो 'उड़ने की आशा' ने न केवल टीआरपी लिस्ट में जगह बनाई है बल्कि टॉप 5 सीरीयल में भी एंट्री मार ली है। जिसपर अब इसकी स्टार्स कास्ट ने हमने बात की है।

Image

Neha Harsora on Udne Ki Aasha Grand Entry In Top 5

Exclusive! Udne Ki Aasha Enters in TRP List: इस सप्ताह की TRP लिस्ट ने मेकर्स को हैरान कर दिया है। कंवर ढिल्लों और नेहा हरसोरा के नए शो 'उड़ने की आशा' (Udne Ki Aasha) ने न केवल टीआरपी लिस्ट में जगह बनाई है बल्कि टॉप 5 सीरीयल में भी एंट्री मार ली है। जिसपर अब इसकी स्टार्स कास्ट ने हमने बात की है। सप्ताह के लिए टीआरपी (टेलीविज़न रेटिंग पॉइंट्स) लिस्ट कल, 21 मार्च को जारी की गई। टीवी धारावाहिक का प्रीमियर 12 मार्च, 2024 को हुआ और यह केवल एक सप्ताह में यह उपलब्धि हासिल करने में सफल हो गया है, सीरीयल की कामयाबी ने दर्शकों को भी हैरान कर दिया है। इस बीच, टाइम्स नाउ/टेली टॉक ने नेहा हरसोरा से बात की जिन्होंने अपना उत्साह हमारे साथ शेयर किया हैं।

पहले ही हफ्तें में 'उड़ने की आशा' को मिली 1.7 रेटिंग

कंवर और नेहा अभिनीत, उड़ने की आशा एक लड़की सयाली के बारे में है जो अपने राजकुमार के लिए तरसती है। हालांकि, जब नियति उसे सचिन नाम के ठग से जोड़ती है, तो उसके लिए चीजें बदल जाती हैं। टीवी शो 1.7 रेटिंग के साथ टीआरपी लिस्ट में 5वें नंबर पर है।

अपना उत्साह साझा करते हुए, नेहा ने हमें बताया, 'मैं अच्छी टीआरपी से बहुत खुश हूं। हम इतने दिनों से काम कर रहे हैं और सेट पर कलाकारों से लेकर क्रू तक सभी को शो से बहुत उम्मीदें थीं। हम खुश हैं कि हमें यह मिला।' इसके साथ ही एक्ट्रेस ने कहा, 'जिस टीआरपी के हम सभी हकदार थे। उसके लिए हमने बहुत मेहनत की है। बहुत से लोगों को हमसे बहुत उम्मीदें हैं और हम उसे पूरा करना चाहते हैं। हम सबसे बेस्ट करना चाहते हैं और लोगों का मनोरंजन करना चाहते हैं। कहानी अब धीरे धीरे और भी दिलचस्प होने वाली है।'

Udne Ki Aasha की टीम ने ऐसे मनाया जश्न

जब उनसे पूछा गया कि टीम ने कैसे जश्न मनाया, तो नेहा ने कहा, 'हम अभी काम कर रहे हैं। मेरी शादी का सीक्वेंस चल रहा है और शेड्यूल बहुत बिजी है। हालांकि, शूटिंग के बीच में हम रात के खाने और छोटे-छोटे गिफ्ट से खुद करते हैं। हम भी अपने फैंस से गिफ्ट्स ले रहे हैं। हम आम तौर पर केक काटकर जश्न मनाते हैं। यह वास्तव में काफी अच्छा है।'

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article