Crime Patrol 2026: क्राइम पेट्रोल 2026 (Crime Patrol 2026) के नए सीजन को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। लंबे समय तक दर्शकों का मनोरंजन करने वाले इस शो में अब होस्ट के तौर पर बदलाव देखने को मिलेगा। अनूप सोनी के साथ शो को खास पहचान मिली थी, लेकिन अब वह इसका हिस्सा नहीं होंगे। कुछ समय पहले खबर आई थी कि बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन (Ajay Devgn) शो की कमान संभाल सकते हैं। इसके बाद से ही फैंस के बीच इसे लेकर काफी उत्सुकता बनी हुई थी। अब शो के नए होस्ट को लेकर एक और बड़ी जानकारी सामने आई है, जिसने दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-Gen Z को गटर बोलने के बाद Kangana Ranaut ने दी सफाई, कहा- 'खुद को कॉकरोच...')
क्राइम पेट्रोल को लेकर आया बड़ा अपडेट
हाल ही में मेकर्स ने क्राइम पेट्रोल 2026- क्राइम का करंट सीजन का नया प्रोमो जारी किया, जिसमें अजय देवगन नजर आए। प्रोमो में अजय लोगों को सतर्क रहने की सलाह देते हुए कहते हैं कि आज के समय में अपराधी कोई अनजान व्यक्ति ही नहीं, बल्कि हमारा जाना-पहचाना इंसान भी हो सकता है। उन्होंने कहा कि इस बार शो में देश को हिला देने वाले मामलों को दिखाया जाएगा और उनका मकसद लोगों को डराना नहीं, बल्कि जागरूक करना है। अजय देवगन के शो का होस्ट बनने की खबर सामने आने के बाद फैंस के बीच कई तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। हालांकि, टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के अनुसार अजय ने क्राइम पेट्रोल 2026 के सिर्फ शुरुआती 10 एपिसोड की शूटिंग की है। आगे वह शो का हिस्सा रहेंगे या नहीं, यह दर्शकों की प्रतिक्रिया और टीआरपी पर निर्भर करेगा।
इसी बीच खबर है कि अजय देवगन के शुरुआती एपिसोड के बाद राजेश तैलंग शो की कमान संभालेंगे। यानी आगे दर्शकों को राजेश तैलंग की आवाज में क्राइम पेट्रोल की कहानियां सुनने को मिलेंगी। यह शो की प्रस्तुति में एक बड़ा बदलाव माना जा रहा है। राजेश तैलंग बॉलीवुड और वेब सीरीज के जाने-माने अभिनेता हैं। उन्हें नेटफ्लिक्स की चर्चित सीरीज दिल्ली क्राइम में इंस्पेक्टर विश्वास के किरदार के लिए काफी पहचान मिली। इसके अलावा वह वो कई सीरीज और फिल्मों में काम कर चुके हैं।
