Elvish Yadav Summoned By National Commission For Woman: बॉलीवुड फिल्म से लेकर 'बिग बॉस 18' से लोगों के दिलों-दिमाग पर राज करने वाली चुम दरांग इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई हैं। चुम दरांग के खिलाफ मशहूर यू-ट्यूबर एल्विश यादव ने भद्दी टिप्पणी की थी। एल्विश यादव ने चुम दरांग के नाम का मजाक बनाते हुए कहा था कि इनके नाम में ही अश्लीलता है। इस बात को लेकर एल्विश यादव लोगों के निशाने पर आ गए थे। पहले जहां अरुणाचल प्रदेश राज्य महिला आयोग ने एल्विश यादव (Elvish Yadav) के खिलाफ एक्शन की मांग की थी तो वहीं अब 'बिग बॉस ओटीटी 2' विजेता राष्ट्रीय महिला आयोग के हत्थे चढ़ गए हैं। चुम दरांग पर जातिवाद टिप्पणी करने के लिए राष्ट्रीय महिला आयोग ने एल्विश यादव को समन भेजा है।
एल्विश यादव (Elvish Yadav) को राष्ट्रीय महिला आयोग ने समन जारी किया है। राष्ट्रीय महिला आयोग के पत्र में लिखा नजर आया कि आयोग ने अरुणाचली एक्ट्रेस चुम दरांग के खिलाफ जातिवाद टिप्पणी के लिए एल्विश यादव के खिलाफ स्वत: संज्ञान लिया है, जिसमें ये दर्ज किया गया कि यू-ट्यूबर ने चुम दरांग के खिलाफ जातिवाद बयान दिया था, साथ ही उनके नाम को 'अश्लील' बताया था। राष्ट्रीय महिला आयोग ने एल्विश यादव को 17 फरवरी, दोपहर 12.00 बजे तक सुनवाई के लिए पेश होने का भी आदेश दिया है।

चुम दरांग के खिलाफ एल्विश यादव ने की थी ये टिप्पणी
एल्विश यादव (Elvish Yadav) ने रजत दलाल संग पॉडकास्ट में चुम दरांग को लेकर कहा था, "ये करण वीर मेहरा को पक्का कोविड हुआ होगा। चुम किसको पसंद आ सकती है, इतना किसका टेस्ट खराब होता है। चुम, नाम में ही अश्लीलता है। नाम चुम और काम 'गंगूबाई काठियावाड़ी।" एल्विश यादव की इस टिप्पणी के लिए चुम दरांग ने भी उन्हें फटकार लगाने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी।
