वेब सीरीज

Lock UPP 2: गौरव खन्ना को आकांक्षा चमोला ने कहा 'स्ट्रेंजर', पति को शो में देख बोलीं- मेरा कुत्ता ही आ जाता...

Lock UPP 2 Akanksha Chamola On Gaurav Khanna: 'लॉकअप 2' आकांक्षा चमोला ने गौरव खन्ना के आने पर बोला कि उससे अच्छा मेरा डॉग मिलने आ जाता।

Image

Lock UPP 2 में आकांक्षा चमोला ने गौरव के लिए कह दी बड़ी बात (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

Lock UPP 2 Akanksha Chamola On Gaurav Khanna: ओटीटी के पॉपुलर रियलिटी शो 'लॉकअप 2' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा किया हुआ है। 'लॉकअप 2' में आए दिन कंटेस्टेंट्स की गेम नया रुख ले रही है। लोगों के बीच तकरार भी गेम को लेकर बढ़ती ही जा रही है। 'लॉकअप 2' में बीते दिन धीरज धूपर की पत्नी विन्नी धूपर ने एंट्री की और अपने पति से मुलाकात की। जहां विन्नी को देख धीरज धूपर फूट-फूटकर रोने लगे तो वहीं बाकी कंटेस्टेंट्स भी उन्हें देख भावुक नजर आए। विन्नी धूपर और धीरज धूपर को साथ देख जहां श्रेया कालरा ने अपने बॉयफ्रेंड को याद किया तो वहीं आकांक्षा चमोला (Akanksha Chamola) ने इस बात के जवाब में कहा कि मेरा पति नहीं एक्स आया था। इतना ही नहीं, आकांक्षा चमोला ने गौरव खन्ना को 'स्ट्रेंजर' तक कह दिया। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Lock UPP 2: 'जिनके कंधे पर चढ़कर नाचती हो...'- Shreya Kalra से भिड़ीं अपूर्वा मखिजा, मिला यूं करारा जवाब

    'लॉकअप 2' (Lock UPP 2) का इससे जुड़ा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में नजर आया कि श्रेया कालरा, आकांक्षा चमोला से कहा, "तुम्हारा भी आ गया, उसका भी आ गया। मुझे भी मेरा बॉयफ्रेंड चाहिए।" इसपर आकांक्षा चमोला ने जवाब दिया, "मेरा तो एक्स था यार। हंस तो रहा है वरुण, कह रहा है कि तेरा तो स्ट्रेंजर आया है, फैमिली कहां आ गया है? सच में यार। उससे ज्यादा मुझे अगर परिवार में से कोई आता तो खुशी होती।" वहीं जहां श्रेया कालरा ने सवाल किया कि क्यों? इसपर एक्ट्रेस ने कहा, "मुझे कंफर्ट चाहिए। मुझसे ज्यादा उसके लिए। मैं प्राथमिकता देती अगर मेरी मम्मी या पापा आते तो अच्छा होता। या मेरा कुत्ता ही आ जाता।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Lock UPP 2 में लौटेगा Shilpa Shinde का पुराना कट्टर दुश्मन, मास्टरमाइंड बन पलट देगा गेम
      Lock UPP 2 में आकांक्षा चमोला ने कह दी बड़ी बात

      Lock UPP 2 में आकांक्षा चमोला ने कह दी बड़ी बात

      आकांक्षा चमोला (Akanksha Chamola) का ये वीडियो देख उनके फैंस भी हैरान नजर आए। बता दें कि आकांक्षा चमोला ने 'लॉकअप 2' के पहले एपिसोड में बताया था कि वह और गौरव खन्ना एक-दूजे से अलग हो रहे हैं। शादी के 10 साल बाद उनका तलाक होने वाला है। आकांक्षा ने शो में गौरव से भी बात करते हुए कहा था कि शो से उनके बाहर आने के बाद वे कानूनी रूप से अलग होने की प्रक्रिया शुरू कर देंगे।

      ashna malik
      आशना मलिकauthor

      आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

      और पढ़ें
      End of Article