टीवी मसाला

Elvish Yadav पर गिरी एक और कानूनी गाज, अब राजस्थान पुलिस ने दर्ज की यू-ट्यूबर के खिलाफ FIR

Rajasthan Police Files FIR Against BB OTT 2 Winner Elvish Yadav: 'बिग बॉस ओटीटी 2' के विजेता और यू-ट्यूबर एल्विश यादव पर एक और कानूनी गाज गिर पड़ी है। दरअसल, एक वीडियो के चक्कर में राजस्थान पुलिस ने एल्विश यादव के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है, साथ ही उनपर राजस्थान पुलिस की छवि खराब करने का आरोप भी लगाया है।

Image

एल्विश यादव के खिलाफ राजस्थान पुलिस ने दर्ज की FIR

Rajasthan Police Files FIR Against BB OTT 2 Winner Elvish Yadav: 'बिग बॉस ओटीटी 2' के विजेता और यू-ट्यूबर एल्विश यादव इन दिनों काफी सुर्खियों में बने हुए हैं। बीते कुछ दिनों पहले एल्विश यादव ने अपने पॉडकास्ट में चुम दरांग के खिलाफ भद्दी टिप्पणी की थी, जिसे लेकर लोगों ने तो उन्हें ट्रोल किया ही। साथ ही अरुणाचल प्रदेश राज्य महिला आयोग ने एल्विश यादव (Elvish Yadav) के खिलाफ एक्शन की भी मांग की। लेकिन इन सबके बीच एल्विश यादव एक और विवाद में बुरी तरह फंस गए हैं। दरअसल, उन्होंने वीडियो शेयर कर जयपुर पुलिस को लेकर कुछ दावे किये, जिसपर राजस्थान पुलिस ने उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। इतना ही नहीं, राजस्थान पुलिस ने एल्विश यादव के खिलाफ छवि खराब करने के आरोप भी लगाए हैं।

एल्विश यादव (Elvish Yadav) ने एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें वह राजस्थान के मंत्री प्रताप सिंह खचरियावास के बेटे के साथ दिखाई दिये। एल्विश यादव ने वीडियो में दावा किया था कि जयपुर में एक म्यूजिक वीडियो शूट के लिए राजस्थान पुलिस ने उन्हें एस्कॉर्ट किया है। फेसबुक पर मौजूद वीडियो में एल्विश यादव कहते दिखाई दिये, "राजस्थान पुलिस पूरे दिन मेरा ख्याल रख रही है।" उन्होंने अपनी कार के आगे चल रही एक गाड़ी की ओर इशारा करते हुए कहा, "ये है वो जिप्सी।" वहीं उनके साथ मौजूद एक्स-मंत्री के बेटे ने बताया कि ये जिप्सी एक लोकल स्टेशन की है, लेकिन जल्द ही एक गाड़ी परमानेंट तौर पर उनसे जुड़ने वाली है।

राजस्थान पुलिस ने खारिज किये एल्विश यादव के दावे

राजस्थान पुलिस ने एल्विश यादव (Elvish Yadav) के इन दावों को सिरे से खारिज किया। वहीं एसीपी रामेश्वर सिंह ने कहा कि एल्विश यादव को कोई भी एस्कॉर्ट व्हीकल नहीं दिया गया है। राजस्थान पुलिस ने फेक वीडियो पोस्ट करने के लिए एल्विश यादव के खिलाफ साइबर पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। दूसरी ओर पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खचरियावास ने रिपोर्टर्स के सामने ये दावा किया है कि न तो उन्होंने और न ही उनके बेटे ने पुलिस सुरक्षा की मांग की थी।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article