टीवी मसाला

Chum Darang पर भद्दे कमेंट कर बुरा फंसे एल्विश यादव, अरुणाचल प्रदेश महिला आयोग ने लिया आड़े हाथों

Arunachal Pradesh Women Commission Demands Action Against Elvish Yadav: टीवी के चर्चित और धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' से सुर्खियां बटोरने वाली चुम दरांग के खिलाफ एल्विश यादव ने भद्दे कमेंट किये थे। इसे लेकर अब अरुणाचल प्रदेश महिला आयोग ने एल्विश यादव के खिलाफ एक्शन की मांग की है।

Image

चुम दरांग के खिलाफ भद्दे कमेंट्स कर बुरा फंसे एल्विश यादव

Arunachal Pradesh Women Commission Demands Action Against Elvish Yadav: 'बिग बॉस 18' और बॉलीवुड फिल्मों से सुर्खियां बटोरने वाली चुम दरांग लोगों का खूब दिल जीत रही हैं। चुम दरांग ने अपने अंदाज से फैन फॉलोइंग में जबरदस्त इजाफा किया है। लेकिन कुछ दिनों पहले मशहूर यू-ट्यूबर और 'बिग बॉस ओटीटी 2' फेम एल्विश यादव ने चुम दरांग (Chum Darang) पर भद्दे कमेंट किये। उन्होंने चुम दरांग को कोविड-19 से जोड़ा, साथ ही उनके नाम का भी मजाक बनाया। इस बात को लेकर एल्विश यादव की जमकर थू-थू हुई। लेकिन मामला यहीं पर नहीं खत्म होता है। अब अरुणाचल प्रदेश महिला आयोग ने चुम दरांग पर भद्दे कमेंट करने के लिए एल्विश यादव के खिलाफ एक्शन की मां की है।

अरुणाचल प्रदेश राज्य महिला आयोग ने राष्ट्रीय महिला आयोग से एल्विश यादव (Elvish Yadav) के खिलाफ स्वत: संज्ञान की मांग की है। एपीएससीडब्ल्यू के चेयरपर्सन केंजुम पाकम (Kenjum Pakam) ने मामले को लेकर राष्ट्रीय महिला आयोग को लिखा, "ऐसे कमेंट्स चुम दरांग की छवि को तो खराब करते ही हैं, साथ ही उत्तर-पूर्वी महिलाओं के स्वाभिमान को भी गिराते हैं। इस तरह का व्यवहार उत्तर-पूर्व से नाता रखने वाली उन महिलाओं में एक डर पैदा करता है जो बॉलीवुड में अपना करियर बनाने की कोशिश करती हैं। साथ ही उन्हें हाशिये पर धकेल देता है।"

अरुणाचल प्रदेश राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन केंजुम पाकम (Kenjum Pakam) ने एल्विश यादव (Elvish Yadav) के भद्दे कमेंट्स को लेकर कड़े से कड़े एक्शन की मांग की, साथ ही राष्ट्रीय महिला आयोग से चुम दरांग को भी न्याय देने के लिए भी आवाज उठाई। बता दें कि एल्विश यादव ने अपने पॉडकास्ट में चुम दरांग के लिए कहा था, "करण वीर मेहरा को पक्का कोविड था, क्योंकि चुम किसको पसंद आती है भाई। इतना टेस्ट किसका खराब होता है। और चुम के तो नाम में ही अश्लीलता है।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article