टीवी मसाला

'नाम में अश्लीलता है...'- Chum Darang को रोस्ट करने के आड़ में एल्विश यादव ने की हद पार, अब जमकर लग रही है लताड़

Elvish Yadav Trolls Badly For Making Fun Of Chum Darang: 'बिग बॉस 18' की चर्चित कंटेस्टेंट चुम दरांग का मजाकर उड़ाकर एल्विश यादव लोगों के निशाने पर आ गए हैं। उन्होंने रोस्टिंग की फिराक में न केवल चुम दरांग का मजाक बनाया, बल्कि उनके नाम पर भी भद्दी टिप्पणी की है।

Image

चुम दरांग पर भद्दे कमेंट्स करने के लिए ट्रोल हुए एल्विश यादव

Elvish Yadav Trolls Badly For Making Fun Of Chum Darang: 'बिग बॉस ओटीटी 2' के विजेता और मशहूर यू-ट्यूबर एल्विश यादव अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। कभी अपने अंदाज के कारण तो कभी अपने विवादों को लेकर, एल्विश यादव हमेशा लाइमलाइट में रहते हैं। लेकिन हाल ही में एल्विश यादव अपने भद्दे मजाक और टिप्पणी के कारण चर्चा में हैं। दरअसल, उन्होंने रोस्टिंग की आड़ में 'बिग बॉस 18' की चुम दरांग (Chum Darang) पर भद्दी टिप्पणी की। साथ ही उनकी तुलना कोविड-19 से भी की, जिसे लेकर अब एल्विश यादव (Elvish Yadav) बुरी तरह ट्रोल हो रहे हैं। एल्विश यादव का इससे जुड़ा वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह रजत दलाल के साथ पॉडकास्ट करते नजर आए।

एल्विश यादव (Elvish Yadav) ने 'बिग बॉस 18' की चुम दरांग (Chum Darang)को रोस्ट करते हुए हदें पार कर दीं। उन्होंने चुम दरांग को लेकर कहा, "ये जो करण वीर मेहरा है, इसे पक्का कोविड था। क्योंकि चुम किसे पसंद आती है यार, इतना किसका टेस्ट खराब हो सकता है। और चुम..., चुम के तो नाम में ही अश्लीलता है। नाम चुम है और काम 'गंगूबाई काठियावाड़ी' में किया है।" चुम दरांग को लेकर कही गईं एल्विश यादव की ये बातें दर्शकों को बिल्कुल अच्छी नहीं लगी। उन्होंने एल्विश यादव को फटकार लगाने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

चुम दरांग (Chum Darang)पर भद्दी टिप्पणी करने के लिए एल्विश यादव (Elvish Yadav) को लोगों ने खूब लताड़ा। एक यूजर ने लिखा, "और लोग इसके दीवाने हैं...।" दूसरे यूजर ने लिखा, "इनको बेल्ट ट्रीटमेंट की जरूरत है। दोनों बाप बनते हैं, इनका बाप बनना सलमान खान के आगे निकल गया था।" तीसरे यूजर ने लिखा, "परवरिश और शिक्षा मायने रखती है। इनकी घटिया परवरिश पर शर्म आती है।" चौथे यूजर ने लिखा, "सच बोलूं तो इसमें गलती इनकी नहीं है। उन युवाओं की है, जिन्होंने इन्हें सिर पर चढ़ाया हुआ है।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article