टीवी मसाला

Mahira Sharma संग इश्क के पेच लड़ा रहे हैं Elvish Yadav! डेटिंग की अटकलें लगते ही उगला सच

Elvish Yadav Breaks Silence On Dating Rumors With Mahira Sharma: मशहूर यू-ट्यूबर एल्विश यादव और माहिरा शर्मा का एक रोमांटिक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो के सामने आने के बाद एल्विश यादव और माहिरा की डेटिंग की अटकलें लगने लगीं, जिसपर अब उन्होंने चुप्पी तोड़ी है।

Image

फोटो क्रेडिट- एल्विश यादव इंस्टाग्राम

Elvish Yadav Breaks Silence On Dating Rumors With Mahira Sharma: मशहूर यू-ट्यूबर एल्विश यादव अपने अंदाज के कारण अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। एल्विश यादव को आखिरी बार 'लाफ्टर शेफ 2' में देखा गया था, जहां उन्होंने फैंस का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। इससे इतर एल्विश यादव कई बार अपने विवादों के कारण भी चर्चा में आ जाते हैं। लेकिन हाल ही में एल्विश यादव का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह टीवी एक्ट्रेस माहिरा शर्मा के साथ रोमांटिक डांस करते नजर आए। एल्विश यादव (Elvish Yadav) और माहिरा शर्मा (Mahira Sharma) के डांस वीडियो ने फैंस को हैरान कर दिया, साथ ही इसके तुरंत बाद उनकी डेटिंग की अटकलें लगनी भी शुरू हो गईं। लेकिन अब इस मामले पर एल्विश यादव ने खुद चुप्पी तोड़ी है।

एल्विश यादव (Elvish Yadav) और माहिरा शर्मा 'दीवानियत' गाने पर रोमांटिक पल बिताते नजर आए। उनकी केमिस्ट्री देख एक यूजर ने लिखा, "लव बर्ड्स...।" वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, "शादी होने वाली है।" माहिरा शर्मा (Mahira Sharma) संग डेटिंग की अटकलें लगती देख एल्विश यादव खुद को रोक नहीं पाए। उन्होंने सच जाहिर करते हुए ट्विटर पर लिखा, "प्रमोशनल रील है दोस्तों, इतना सीरियस मत हुआ करो।" एल्विश यादव ने अपने ट्वीट के जरिए साफ कर दिया कि उनका और माहिरा शर्मा का वीडियो केवल प्रमोशन के लिए ही था। हालांकि फैंस के रिएक्शन देख कहा जा सकता है कि दोनों की केमिस्ट्री उन्हें खूब पसंद आई।

बता दें कि एल्विश यादव (Elvish Yadav) ने कई बार 'लाफ्टर शेफ्स 2' में जाहिर किया था कि उनकी जिंदगी में कोई है। वहीं भारती सिंह ने भी बताया था कि एल्विश यादव इस साल शादी के बंधन में बंध सकते हैं। दूसरी ओर माहिरा शर्मा का नाम क्रिकेटर मोहम्मद सिराज के साथ भी जुड़ चुका है। हालांकि एक्ट्रेस बहुत बार साफ कर चुकी हैं कि वह किसी को डेट नहीं कर रहीं।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article