वेब सीरीज

Lock UPP 2 में लौटेगा Shilpa Shinde का पुराना कट्टर दुश्मन, मास्टरमाइंड बन पलट देगा गेम

Lock UPP 2 New Entry: ओटीटी के पॉपुलर रियलिटी शो 'लॉकअप 2' पर बड़ी खबर आ रही है। शो में शिल्पा शिंदे के पुराने दुश्मन की एंट्री होने वाली है, जो गेम पलटने का दम रखता है।

Image

Lock UPP 2 में शिल्पा शिंदे के पुराने दुश्मन की एंट्री (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

Lock UPP 2 New Entry: ओटीटी के पॉपुलर रियलिटी शो 'लॉकअप 2' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा किया हुआ है। 'लॉकअप 2' में कंटेस्टेंट्स की गेम दिलचस्प मोड़ लेते जा रही है। 'लॉकअप 2' को दिलचस्प बनाने के लिए मेकर्स अभी तक कई सितारों की एंट्री करा चुके हैं। बीते दिन शो में अपूर्वा मखिजा ने कदम रखा, जिन्होंने आते ही लाइमलाइट बटोरना शुरू कर दिया। वहीं ये भी खबर आई थी कि 'लॉकअप 2' में हिना खान और उर्फी जावेद की एंट्री होने वाली है, जो जनता की आवाज बनेंगे। वहीं अब 'लॉकअप 2' (Lock UPP 2) के लिए एक और स्टार का नाम सामने आ रहा है, जिसने पहले 'बिग बॉस' में भी तूफान मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे संग भी इस शख्स की पुरानी दुश्मनी रह चुकी है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Lock UPP 2: सूफी मोतीवाला के बाद अब Dheeraj Dhoopar पर गिरी गाज, शो से अचानक हुए बाहर

    'लॉकअप 2' की गेम को दिलचस्प ट्विस्ट देने के लिए मेकर्स पुराने मास्टरमाइंड की एंट्री करा रहे हैं। ये मास्टरमाइंड कोई और नहीं बल्कि विकास गुप्ता (Vikas Gupta) हैं। 'बिग बॉस 11' से ही विकास गुप्ता को मास्टर माइंड का खिताब मिला हुआ है। वहीं शिल्पा शिंदे के साथ विकास की दुश्मनी भी पुरानी है। सलमान खान के 'बिग बॉस' में दोनों कई बार आमने-सामने आ चुके हैं। लेकिन अब ये दुश्मनी 'लॉकअप 2' में भी देखने को मिल सकती है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Lock UPP 2: शिल्पा शिंदे को शिवांगी ने बताया 'कीचड़', लव बर्ड्स कहे जाने पर बिफरे हर्षद, बोले- जलन होती है क्या?
    Lock UPP 2 में होगी विकास गुप्ता की एंट्री

    Lock UPP 2 में होगी विकास गुप्ता की एंट्री

      विकास गुप्ता की 'लॉकअप 2' में एंट्री की खबर कई सोशल मीडिया पेज ने साझा की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'लॉकअप 2' से जुड़े सूत्रों ने भी विकास गुप्ता की एंट्री पर बात की है। उनका कहना है, "मेकर्स सच में उस इंसान को लाना चाहते हैं जो घर का माहौल ही बदल दे और विकास इसके लिए बहुत अच्छी च्वॉइस है। उनके और शिल्पा शिंदे के समीकरण से हर कोई वाकिफ है तो दर्शकों को शो में कुछ धमाकेदार पल देखने को मिल सकते हैं। वे आज भी एक-दूजे को आंखों में आंखें डालकर नहीं देखते हैं। उनकी मुलाकात अपकमिंग एपिसोड में बड़ी हाईलाइट बन सकती है।"

      ashna malik
      आशना मलिकauthor

      आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

      और पढ़ें
      End of Article