देश

CJP Protest: मेट्रो स्टेशन बंद होने का मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, CJI बोले- लंच तक नहीं खुले तो करेंगे हस्तक्षेप

Jantar Mantar Students Protest: जंतर-मंतर पर जारी छात्र आंदोलन के चलते कई मेट्रो स्टेशनों के बंद होने का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया। सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (SCBA) के अध्यक्ष विकास सिंह ने कहा कि इससे वकीलों और आम लोगों को अदालत पहुंचने में भारी दिक्कत हो रही है। उन्होंने अनुरोध किया कि यदि कोई वकील मेट्रो बंद होने की वजह से समय पर कोर्ट नहीं पहुंच पाता है तो उसके खिलाफ कोई प्रतिकूल आदेश (Adverse Order) पारित न किया जाए।

Image

जंतर-मंतर आंदोलन का असर सुप्रीम कोर्ट तक, मेट्रो बंद होने पर CJI सख्त। AI IMAGE

Jantar Mantar Students Protest: जंतर-मंतर पर जारी छात्र आंदोलन के चलते कई मेट्रो स्टेशनों को बंद किए जाने का मामला गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया। सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (SCBA) के अध्यक्ष और वरिष्ठ अधिवक्ता विकास सिंह ने मुख्य न्यायाधीश (CJI) न्यायमूर्ति सूर्यकांत के समक्ष यह मुद्दा उठाते हुए कहा कि मेट्रो स्टेशन बंद होने से वकीलों और आम लोगों को अदालत पहुंचने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

'वकीलों के खिलाफ कोई प्रतिकूल आदेश न हो'

विकास सिंह ने अदालत से अनुरोध किया कि यदि मेट्रो स्टेशन बंद होने के कारण कोई वकील समय पर अदालत नहीं पहुंच पाता है, तो उसके खिलाफ कोई प्रतिकूल (Adverse) आदेश पारित न किया जाए। इस पर मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने भरोसा दिलाया कि ऐसी स्थिति में किसी वकील के खिलाफ कोई प्रतिकूल आदेश पारित नहीं किया जाएगा।

CJI बोले- लंच तक मेट्रो नहीं खुली तो करेंगे दखल

सुनवाई के दौरान CJI सूर्यकांत ने कहा कि यदि लंच ब्रेक तक दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) की ओर से स्थिति सामान्य करने के लिए कोई कदम नहीं उठाया जाता, तो सुप्रीम कोर्ट इस मामले में हस्तक्षेप करने पर विचार करेगा। उन्होंने कहा, "अगर लंच तक कुछ नहीं होता और DMRC कोई कार्रवाई नहीं करती, तो हम इस मामले पर गौर करेंगे।"

गौरतलब है कि जंतर-मंतर पर जारी आंदोलन के मद्देनजर सुरक्षा कारणों से कई मेट्रो स्टेशनों के प्रवेश और निकास द्वार बंद किए गए हैं, जिससे रोजाना अदालत आने वाले वकीलों, मुकदमेबाजों और आम यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें