टीवी मसाला

छात्र प्रदर्शन के दौरान TV एक्टर Sehban Azim को पड़ी पुलिस से लाठियां, बोले- हमें बीच में घेरकर पीटने लगे

Sehban Azim Beaten By Delhi Police: टीवी के पॉपुलर एक्टर सेहबान अजीम को छात्र प्रदर्शन के दौरान पुलिस की लाठियां पड़ी हैं। एक्टर ने बताया कि पुलिस ने उन्हें बीच में घेरकर मारना शुरू कर दिया था।

Image

प्रदर्शन के दौरान Sehban Azim को पड़ी पुलिस से लाठियां (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

Sehban Azim Beaten By Delhi Police: दिल्ली सहित देश के कई इलाकों में बड़े पैमाने पर छात्रों का प्रदर्शन जारी है। छात्रों ने प्रदर्शन में नीट पेपर लीक के खिलाफ आवाज उठाई, साथ ही बेहतर शिक्षा व्यवस्था की भी मांग की। बीते 20 जुलाई को दिल्ली के जंतर-मंतर पर बड़े पैमाने पर प्रदर्शन हुआ था। इस प्रदर्शन में टीवी के पॉपुलर एक्टर सेहबान अजीम ने भी शिरकत की और छात्रों के हक में आवाज उठाई। लेकिन प्रदर्शन के दौरान उनपर दिल्ली पुलिस की लाठियां भी पड़ीं। इस बात का खुलासा खुद सेहबान अजीम (Sehban Azim) ने अपने इंटरव्यू में किया है। इतना ही नहीं, उनका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने बताया कि उनके हाथ और पैर पर दिल्ली पुलिस की लाठियां पड़ी हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: छात्रों के समर्थन में सड़क पर उतरे Rajat Dalal, जंतर-मंतर पहुंच सबके साथ किया प्रदर्शन

    सेहबान अजीम (Sehban Azim) ने मिड डे को दिये इंटरव्यू में बताया कि वह अपनी दो महिला दोस्तों को बचाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन इस दौरान उनपर पुलिस की लाठियां पड़ीं। एक्टर ने कहा, "हालात बहुत ही दुखद थे। मैं छात्रों के समर्थन में विरोध प्रदर्शन में शामिल होने गया था और मुंबई से मेरी दो महिला दोस्त भी आई थीं। मैं उन्हें जिस वक्त लाठीचार्ज से बचा रहा था, तभी मुझपर भी लाठियां पड़ीं। मेरा हाथ सूज गया है और मेरे हाथ, पैर व शरीर के अन्य हिस्सों पर भी लाठियां पड़ी हैं।" सेहबान अजीम ने जंतर-मंतर का हाल बयां करते हुए कहा, "हम जंतर-मंतर के अंदर नहीं पहुंच पाए। पुलिस ने चारों तरफ से बैरिकेड लगा दिये थे और हमें बीच में ही घेरकर पीटना शुरू कर दिया। उन्हें इस बात की कोई परवाह नहीं थी कि वो किसे पीट रहे हैं। बच्चे हों, महिलाएं हों या फिर कोई और, सबको पीटा जा रहा था। ऐसा लगा जैसे पूरा लाठीचार्ज जानबूझकर किया गया है। वो चाहते थे कि हम यहां से चले जाएं।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 'जो लोग कानून हाथ में लेते हैं...'- छात्र प्रदर्शन पर Rupali Ganguly का ट्वीट वायरल, लोगों ने कहा 'स्पाइनलेस'

      प्रदर्शन के दौरान Sehban Azim को पड़ी पुलिस से लाठियां

      प्रदर्शन के दौरान Sehban Azim को पड़ी पुलिस से लाठियां

      सेहबान अजीम (Sehban Azim) ने इंटरल्यू में आगे बताया कि उन्होंने प्रदर्शन में आए कई बच्चों से बात की, जो लंबे संघर्षों के बाद दिल्ली पहुंचे। एक्टर ने बताया कि कई बच्चे गरीब थे, जिनके पास ठीक-ठाक जूते तक नहीं थे। बता दें कि सेहबान अजीम का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें उनसे एक महिला पूछते नजर आईं, 'कहां-कहां पड़ी?' इसपर एक्टर ने मुस्कुराते हुए कहा, "हाथ पर और पैरों पर।"

      ashna malik
      आशना मलिकauthor

      आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

      और पढ़ें
      End of Article