टीवी मसाला

Elvish Yadav Controversy: बिग बॉस ओटीटी 2 विनर एल्विश ने उड़ाया अर्जुन बिजलानी का मजाक, बोले- मुझे पता लगा तुम औरत हो

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Sep 18, 2023, 01:32 PM IST

Elvish Yadav Controversy: बिग बॉस ओटीटी 2 विनर एल्विश यादव हमेशा चर्चा में रहते हैं। एल्विश ने टीवी एक्टर अर्जुन बिजलानी का उड़ाया मजाक। हालांकि एक्टर ने एल्विश के ट्वीट का कोई जवाब नहीं दिया है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला?

Image

Elvish yadav and Arjun Bijlani (credit pic: Instagram)

Elvish Yadav Controversy : बिग बॉस ओटीटी 2 कंटेस्टेंट्स रियूनियन में नजर आए थे। इस पार्टी में बेबिका ध्रुवे, पूजा भट्ट, एल्विश यादव, जिया शंकर, फलक नाज, अविनाश सचदेवा समेत कई कंटेस्टेंट्स नजर आए थे। पार्टी में जिया शंकर और एल्विश यादव एक - दूसरे से बिग बॉस के घर की और पार्टी के बारे में बात करते हुए नजर आते हैं। सोशल मीडिया पर एल्विश और जिया का वीडियो जमकर वायरल हुआ था। अभिषेक मल्हान के फैंस का कहना है कि एल्विश और जिया मिलकर उनके बारे में बात कर रहे हैं। इस वजह से यूजर्स ने एक्टर्स को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया था।

जिया शंकर ने ट्रोलर्स को जवाब देते हुए सोशल मीडिया पर स्टेंटमेंट जारी किया है। एक्ट्रेस ने लिखा, कुछ लोग छोटी सी बात का पहाड़ बना देते हैं। ये लोग सोशल मीडिया पर सिर्फ नफरत फैलाना चाहते हैं। मैंने हमेशा कहा था कि अभिषेक डिजर्विंग है उसे शो जीतना चाहिए थे। हालांकि इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता है। आपको जो करना है वो करो। ना मैंने किसी के बारे में कुछ कहां है। ना ये मेरे शब्द है।

एल्विश यादव ने उड़ाया अर्जुन का मजाक

आप लोगों को तभी भी नफरत फैलानी है। करते रहिए। आप लोग अपना समय बर्बाद करते रहिए। जिया के स्टेंटमेंट को सपोर्ट करते हुए अर्जुन बिजलानी ने लिखा, बिग बॉस करके कुछ लोग और उनके फैन क्लब ये भूल गए कि औरतों की इज्जत कैसे करनी है। इस पर एल्विश यादव ने रिएक्ट किया है। एल्विश ने कहा, मुझे पता लगा तुम वुमेन हो।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article