टीवी मसाला

Bigg Boss OTT 2 जीतने के बाद अब 'बिग बॉस 17' में धांसू एंट्री मारेंगे एल्विश यादव? बोले- मौका मिलेगा तो जरूर...

Elvish Yadav Break Silence On Doing Bigg Boss 17: एल्विश यादव ने 'बिग बॉस ओटीटी 2' में धमाकेदार जीत दर्ज की है। उनकी जीत से फैंस में भी खुशी की लहर है। वहीं अब उन्होंने 'बिग बॉस 17' का हिस्सा बनने पर भी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने मीडिया संग बातचीत में मामले पर चुप्पी तोड़ी है।

Image

'बिग बॉस 17' में नजर आएंगे एल्विश यादव?

Elvish Yadav Break Silence On Doing Bigg Boss 17: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस ओटीटी 2' में एल्विश यादव ने धमाकेदार जीत दर्ज की। एल्विश यादव ने शो में भले ही वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट बनकर एंट्री मारी थी, लेकिन उन्होंने अभिषेक मल्हान को मात देते हुए बिग बॉस ओटीटी 2 में ऐतिहासिक जीत दर्ज की। वहीं हाल ही में उन्हें लेकर खबर आ रही है कि 'बिग बॉस ओटीटी 2' के बाद एल्विश यादव अब 'बिग बॉस 17' में भी कदम कर सकते हैं।

एल्विश यादव (Elvish Yadav) से 'बिग बॉस 17' के सिलसिले में सवाल भी किया गया। इसके जवाब में उन्होंने बताया कि वह 'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) का हिस्सा तो बनना चाहते थे, लेकिन इस बार वह शो में कदम नहीं रखेंगे। मीडिया के सवाल पर एल्विश यादव ने कहा, "इस बार तो नहीं, क्योंकि अभी 'बिग बॉस ओटीटी 2' के लिए मैं काफी दिनों तक घर से और बाकी सबसे दूर रहा था। लेकिन अगली बार मौका मिलेगा तो मैं जरूर हिस्सा बनना पसंद करूंगा।" बता दें कि उन्हें लेकर पहले भी खबर आई थी कि वह, बेबिका धुर्वे और अभिषेक मल्हान 'बिग बॉस 17' में कदम रख सकते हैं।

एल्विश यादव को मिले 280 मिलियन वोट?

बता दें कि एल्विश यादव को लेकर यह भी कहा जा रहा है कि फिनाले में लाइव वोटिंग के दौरान करीब 280 मिलियन वोट मिले हैं, जिसने उनकी जीत में अहम रोल अदा किया है। एल्विश यादव बीते कई दिनों से वोटिंग ट्रेंड में भी सबसे आगे चल रहे थे। बता दें कि एल्विश यादव से पहले किसी भी वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट ने 'बिग बॉस' में जीत नहीं दर्ज की है।

TNN Entertainment Desk
TNN एंटरटेनमेंट डेस्क author

मनोरंजन जगत में हर दिन होने वाली हलचल के लिए टाइम्स नाउ नवभारत एंटरटेनमेंट के साथ जुड़िए। यहां आपको बॉलीवुड, हॉलीवुड, साउथ फिल्म इंडस्ट्री, ओटीटी और टीवी इंडस्ट्री से जुड़ी हर बड़ी खबर पढ़ने को मिलेगी। अगर आप मनोरंजन जगत की खबरों से खुद को अपडेट रखना चाहते हैं तो टाइम्स नाउ नवभारत एंटरटेनमेंट आपके लिए वन स्टॉप डेस्टिनेशन साबित हो सकती है, जहां आपको सभी बड़ी खबरें एक जगह-एक साथ पढ़ने को मिलेंगी। टाइम्स नाउ एंटरटेनमेंट पर लेटेस्ट खबरों के साथ-साथ सेलेब ट्रिविया, फ्लैशबैक स्टोरीज, इंडस्ट्री इनसाइड रिपोर्ट्स और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स भी पढ़ने को मिलेंगी।

और पढ़ें
End of Article