बिजनेस

स्टॉक मार्केट टुडे : Sensex 600, Nifty 150 अंक लुढ़का, क्यों फिसलता जा रहा बाजार?

शेयर बाजार में बुधवार को शुरुआती कारोबार में बड़ी गिरावट आई है। बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स जहां 600 अंक से ज्यादा लुढ़क गया है। वहीं, Nifty में 150 अंक से ज्यादा की गिरावट आई है।

Image

शेयर बाजार में बिकवाली हावी

Stock Market Today : भारतीय शेयर बाजार ने बुधवार, 9 सितंबर को कमजोर शुरुआत की है। शुरुआती कारोबार में Nifty 150 अंक से ज्यादा की गिरावट के साथ 23,468.45 अंक पर आ गया है। वहीं, Sensex 600 अंंकसे ज्यादा की गिरावट के साथ 74,968.99 अंक के आसपास कारोबार कर रहा है।

IT Stocks में सबसे ज्यादा दबाव

आज की शुरुआत में सबसे बड़ा झटका IT सेक्टर को लगा है। Nifty IT में करीब 3% की गिरावट दर्ज की गई है। इसके अलावा Nifty MidSmall IT & Telecom Index भी करीब 1.99% नीचे है। यह कमजोरी बाजार के लिए बड़ी चिंता है क्योंकि IT सेक्टर का Nifty में महत्वपूर्ण वजन है। Financial stocks भी दबाव में हैं।

Nifty Financial Services 0.89%, Financial Services 25/50 Index 0.93% और Private Bank Index 0.65% नीचे कारोबार कर रहा है। Auto, FMCG और Realty जैसे सेक्टरों में भी कमजोरी है। हालांकि, पूरी तस्वीर एकतरफा नहीं है। Nifty Metal 0.53% ऊपर है, जबकि Healthcare Index लगभग सपाट से थोड़ा ऊपर है और Oil & Gas Index में भी मामूली मजबूती दिख रही है।

ब्रेडथ हो रही कमजोर

मार्केट ब्रेड्थ भी कमजोर हो रही है। NSE पर ट्रेड कर रहे 3,195 स्टॉक्स में से 1,230 में खरीदारी है। जबकि, 1,866 स्टॉक्स में बिकवाली हावी है। इसी तरह BSE पर 3,805 में से 1,526 स्टॉक्स में खरीदारी और 2,062 में बिकवाली हावी है।

विक्स ने बढ़ाई चिंता

शेयर बाजार में निवेशकों के सेंटिमेंट को दिखाने वाला इंडिकेट India VIX 3.96% बढ़कर 11.68 पर पहुंच गया है। VIX में तेजी बाजार में बढ़ती अनिश्चितता और volatility की ओर इशारा कर रही है।

Global मार्केट में भी बिकवाली हावी

अमेरिकी बाजारों में भी पिछला सत्र दबाव में रहा। S&P 500 0.58% और Nasdaq 0.32% नीचे रहे, जबकि Dow Futures लगभग सपाट था। एशियाई बाजारों में तस्वीर मिली-जुली है Japan का Nikkei मामूली नीचे है, जबकि Taiwan और South Korea के बाजारों में मजबूती है।

Crude Oil $100 के बेहद करीब

बाजार के लिए एक और बड़ा संकेत Crude Oil की ऊंची कीमत है। Brent Crude करीब $99.10 प्रति बैरल, यानी 1.21% ऊपर कारोबार कर रहा है, जबकि WTI Crude करीब $94.05 पर है। कच्चे तेल की कीमतों में तेजी से भारत के import bill, inflation और corporate margins पर दबाव की चिंता बढ़ती है। इस बीच USD/INR 94.9675 पर है और डॉलर के मुकाबले रुपये में कमजोरी बनी हुई है।

क्यों लुढ़कता जा रहा बाजार?

भारतीय शेयर बाजार आज कई दबावों के चलते लुढ़का। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच Crude Oil करीब $99 प्रति बैरल पहुंच गया, जिससे भारत में महंगाई और कंपनियों की लागत बढ़ने की चिंता बढ़ी है। इसके साथ IT Stocks में करीब 3% की तेज गिरावट, Financial Stocks में कमजोरी, रुपये का 95 रुपये प्रति डॉलर के करीब पहुंचना, कमजोर ग्लोबल मार्केट और विदेशी निवेशक की लगातार बिकवाली ने बाजार का sentiment खराब किया।

Yateendra Lawaniya
यतींद्र लवानियाauthor

प्रिंट और डिजिटल मीडिया में बिजनेस एवं इकोनॉमी कैटेगरी में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव। पिछले 7 वर्षों से शेयर बाजार, कॉरपोरेट सेक्टर और आर्थिक नीतियों से जुड़ी खबरों पर विशेष पकड़। लेखन में केवल हेडलाइन तक सीमित न रहकर आंकड़ों, नीतिगत फैसलों और कॉरपोरेट दावों के पीछे की वास्तविक तस्वीर को बैलेंस्ड और आसान शब्दों में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास। वर्तमान में Times Now Hindi के लिए बाजार की हर हलचल और आर्थिक घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं।

और पढ़ें
End of Article