बॉलीवुड

'Hanuman Ansh' की तारीफ में श्रेयस तलपड़े ने पढ़े कसीदे, बोले- 'कहानी दिल को छू...'

Shreyas Talpade on Hanuman Ansh: विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी फिल्म 'हनुमान अंश' चर्चा का विषय बनी हुई है। हाल ही में बॉलीवुड एक्टर श्रेयस तलपड़े ने इस मूवी की जमकर तारीफ की है।

Image

श्रेयस तलपड़े ने की 'हनुमान अंश' की तारीफ (Pic Credit: Instagram)

Shreyas Talpade on Hanuman Ansh: शोभिनव सत्या और पूर्णिमा तिवारी की फिल्म 'हनुमान अंश' को रिलीज हुए 33 दिन हो गए हैं। इस मूवी को देखने के लिए दर्शकों की बड़ी भीड़ अभी भी सिनेमाघरों का रुख कर रही है। वरुण धवन, कंगना रनौत से लेकर प्रीति जिंटा सहित कई बॉलीवुड ने फिल्म देखने के बाद इसकी तारीफों के पुल बांधे हैं। दिलचस्प बात यह है कि अब इस लिस्ट में बॉलीवुड एक्टर श्रेयस तलपड़े का नाम भी जुड़ गया है। श्रेयस तलपड़े ने भी 'हनुमान अंश' को लेकर कहा कि यह ऐसी कहानी है, जिसने लोगों की प्रभावित किया है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Bigg Boss 20: माही विज से 'भाभी' का टैग मिलने पर भड़कीं Aamrapali Dubey, दिया करार जवाब)

'हनुमान अंश' के लिए श्रेयस तलपड़े ने कही ये बात

अभिनेता श्रेयस तलपड़े ने 'हनुमान अंश' फिल्म को लेकर कहा,'कहानी ऐसी होनी चाहिए जो लोगों के दिलों को छू ले। जब कोई कहानी लोगों के दिलों को छूती है, तो छप्पर फाड़ बिजनेस करती है। मुझे लगता है कि 'हनुमान अंश' भी एक ऐसी ही कहानी है जिसने लोगों को प्रभावित किया, उन्हें इससे जुड़ाव महसूस कराया और वे इससे खुद को जोड़ पाए, यही वजह है कि इसने अच्छा प्रदर्शन किया है। अगर आप देखें, तो मुझे लगता है कि इसने बॉक्स ऑफिस पर तीसरे या चौथे हफ्ते में रफ्तार पकड़ी। यह अपने आप में एक बड़ी बात है। बहुत पहले मैंने सुना था कि 'शोले' एक ऐसी फिल्म थी जिसने दूसरे या तीसरे हफ्ते में रफ्तार पकड़ी थी। आजकल हम पहले वीकेंड की बात करते हैं, लेकिन तीसरे या चौथे हफ़्ते में भी ऐसा रिस्पॉन्स मिल सकता है। मुझे लगता है कि यह बाबा के आशीर्वाद की वजह से है।' (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Rajpal Yadav के चेक बाउंस केस में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, 5 करोड़ जमा करने का आदेश)

बॉक्स ऑफिस जल्द कमाएंगी 200 करोड़

विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी फिल्म 'हनुमान अंश' ने 33वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर डबल डिजिट में कलेक्शन करते हुए 11 करोड़ रुपये कमाए हैं। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर बनी इस बायोग्राफिकल ड्रामा ने अब तक 169.20 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है। आने वाले दिनों में यह 200 करोड़ रुपये के क्लब में बड़ी आसानी से शामिल हो जाएगी। फिल्म विशाल चतुर्वेदी, चंदन आनंद, शोभिनव सत्या, पूर्णिमा तिवारी और विहान शेडगे अहम रोल में नजर आ रहे हैं।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article