Bigg Boss 20: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के रिएलिटी शो 'बिग बॉस 20' के घर में पहले दिन से ही विवादों और ड्रामे देखने को मिल रहे हैं। शो के लेटेस्ट एपिसोड में भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे और टीवी एक्ट्रेस माहि विज के बीच 'भाभी' शब्द को लेकर विवाद बढ़ गया। आम्रपाली दुबे को माही विज का मजाक पसंद नहीं आया और धीरे-धीरे उन्होंने अपना गुस्सा जाहिर किया। एक्ट्रेस ने कहा कि भोजपुरी संस्कृति में इस तरह के मजाक को लोग गलत तरीके से ले सकते हैं। आइए जानते हैं क्या था ये पूरा मामला? (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Rajpal Yadav के चेक बाउंस केस में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, 5 करोड़ जमा करने का आदेश)
'भाभी' कमेंट पर भड़कीं आम्रपाली दुबे
ये मामला वॉशरूम एरिया से शुरू हुआ। आम्रपाली दुबे साड़ी पहन रही थीं। इस दौरान उन्होंने काजी तौकीर से चेंजिंग रूम से बाहर जाने को कहा था। माही विज ने काजी को समझाते हुए कहा कि आम्रपाली दुबे चाहती हैं कि वह वहां से बाहर चले जाएं। जब काजी वहां से चले गए तब माही ने मजाक में कहा कि वह वहां से जा नहीं रहा था और शायद वह आम्रपाली को साड़ी पहनते हुए देखना चाहता था। माही ने इस दौरान 'भाभी' शब्द का इस्तेमाल किया, आम्रपाली दुबे को पसंद नहीं आया। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Hanuman Ansh Box Office: नहीं कम हुआ 'हनुमान अंश' का क्रेज, 5वें मंगलवार को बनाया नया रिकॉर्ड)
यह विवाद इतना बढ़ता चला गया कि आम्रपाली दुबे ने माही विज से इसके बारे में बात की। उन्होंने कहा कि भोजपुरी संस्कृति में 'भाभी' को लेकर किया गया मजाक लोगों को पसंद नहीं आता है। साथ ही उन्होंने अपने फैंस से भी माफी मांगी और साफ किया कि उनका मकसद किसी को गलत ठहराना नहीं है।
माही विज ने भी दी सफल
माही विज ने सफाई देते हुए कहा कि उनके लिए भाभी मां के समान होती हैं। उन्होंने भोजपुरी समाज या भोजपुरी इंडस्ट्री को ध्यान में रखकर यह बात नहीं कही थी। माही विज ने यह भी माना कि वो केवल मजाक था। वहीं अमरपाली ने कहा कि वह अपनी भाभियों और भौजियों से बहुत प्यार करती हैं।
माही विज को लेकर आम्रपाली दुबे ने कसा तंज
बेडरूम में लव गिल के साथ बात करते हुए आम्रपाली दुबे ने इस बात का जिक्र किया। उन्होंने माही विज पर तंज कसते हुए कहा कि उनके निभाए किरदारों सवाल उठाया जाए तो कैसा लगेगा। भोजपुरी एक्ट्रेस ने कहा कि माही विज बार-बार ‘भाभी’ कह रही है, मैं भी बोल सकती हूं कि टीवी पर वो भी मां बनती हैं। हालांकि लव गिल ने जब आम्रपाली दुबे से इस बारे में पूछा तो एक्ट्रेस ने कहा कि वो ज्यादा टीवी नहीं देखती हैं ना इसके बारे में जानकारी है।
