टीवी मसाला

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler: ईशान पर हाथ उठाएगी सवि, परिवार के सामने जमकर करेगी धुनाई

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin 15 August Spoiler: स्टार प्लस के धमाकेदार सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' में देखने को मिलेगा कि सवि ईशान के घर में रुक तो जाती है। लेकिन उल्टा उसे ही चोर समझ बैठती है। यहां तक कि सवि सबके सामने उसकी जमकर धुनाई भी करती है।

Image

गुम है किसी के प्यार में

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin 15 August Spoiler: स्टार प्लस के धमाकेदार सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' ने टीआरपी लिस्ट में नंबर 1 पर आने के लिए खूब पापड़ बेले हैं, लेकिन शो की टीआरपी रेटिंग दिन पर दिन गिरती ही जा रही है। हालांकि मेकर्स भी हार नहीं मान रहे हैं और वे लगातार 'गुम है किसी के प्यार में' में ट्विस्ट पर ट्विस्ट लाने की कोशिश कर रहे हैं। बीते दिन भी भाविका शर्मा और शक्ति अरोड़ा स्टारर 'गुम है किसी के प्यार में' में सवि को अपने घर में देखकर ईशान बौखला जाता है और उसे जमकर खरी-खोटी सुनाता है। यहां तक कि सवि को बता भी देता है कि ईशा उसकी मां है। हालांकि 'गुम है किसी के प्यार में' में आने वाले मोड़ यहीं पर खत्म नहीं होते हैं।

सवि पर प्यार लुटाएंगी अक्कासाहेब

भाविका शर्मा (Bhavika Sharma) के 'गुम है किसी के प्यार में' में देखने को मिलेगा कि रैगिंग का मामला रफा-दफा करने के लिए अक्कासाहेब सवि पर खूब प्यार लुटाती हैं। यहां तक कि वह उसे घर में रुकने के लिए भी कहती हैं। सवि के लाख मना करने पर भी अक्कासाहेब उसपर जोर डालेंगी।

ईशान को चोर बताकर जमकर कूटेगी सवि

शक्ति अरोड़ा के 'गुम है किसी के प्यार में' में दिखाया जाएगा कि सवि अक्कासाहेब के कहने पर रुक जाती है। वह रात को किसी काम के लिए हॉल में जाती है। लेकिन ईशान की परछाईं देखकर उसे चोर समझ बैठती है। वह शोर मचाकर घर की सारी औरतों को बुला लेती है और ईशान की जमकर कुटाई करती है। लेकिन जब बाद में ईशान चादर हटाता है तो सब उसे देखकर हैरान रह जाते हैं।

सबके लिए नाश्ता बनाएगी सवि

'गुम है किसी के प्यार में' में देखने को मिलेगा कि सवि भोसले परिवार में सबके लिए नाश्ता तैयार करेगी। जहां पूरा परिवार उसके इस कदम से खुश होगा तो वहीं ईशान डाईनिंग टेबल पर भी उसकी बेज्जती कर देगा।

TNN Entertainment Desk
TNN एंटरटेनमेंट डेस्क author

मनोरंजन जगत में हर दिन होने वाली हलचल के लिए टाइम्स नाउ नवभारत एंटरटेनमेंट के साथ जुड़िए। यहां आपको बॉलीवुड, हॉलीवुड, साउथ फिल्म इंडस्ट्री, ओटीटी और टीवी इंडस्ट्री से जुड़ी हर बड़ी खबर पढ़ने को मिलेगी। अगर आप मनोरंजन जगत की खबरों से खुद को अपडेट रखना चाहते हैं तो टाइम्स नाउ नवभारत एंटरटेनमेंट आपके लिए वन स्टॉप डेस्टिनेशन साबित हो सकती है, जहां आपको सभी बड़ी खबरें एक जगह-एक साथ पढ़ने को मिलेंगी। टाइम्स नाउ एंटरटेनमेंट पर लेटेस्ट खबरों के साथ-साथ सेलेब ट्रिविया, फ्लैशबैक स्टोरीज, इंडस्ट्री इनसाइड रिपोर्ट्स और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स भी पढ़ने को मिलेंगी।

और पढ़ें
End of Article