Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 7 Twist: टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में नया ड्रामा शुरू हो गया है। अरमान और मायरा के सामने मुक्ति का सच अ गया है। मायरा को पता चल गया है कि मुक्ति ही वाणी है और ये सारा सच मेहर के एक चाल की वजह से आता है, जिसमें अभिरा बुरी तरह फंस जाती है। इस दौरान मायरा का दिल टूट जाता है और मुक्ति को भी वहां पर आ कर गहरा सदमा लगता है जिस वजह से अभिरा को भी फिर से मुक्ति के साथ जाना पड़ता है। अब कहानी में नया ट्विस्ट आएगा। मेहर अपनी अगली चाल चलेगी। इस वजह से 7 ट्विस्ट शो में आयेंगे।
शो में देखने के लिए मिलेगा कि अभिरा के जाने के बाद मायरा फिर से टूट जाएगी और तब वो खूब रोएगी। वो अभिरा को कोसने लगेगी। तब वो साफ बोलेगी कि उसकी मां ने फिर उसे थोड़ा दे दिया और अरमान भी रोने लगेगा।
इसके बाद कहानी में देखने के लिए मिलेगा कि मेहर आगे आएगी और अपनी नई चाल चलेगी। वो मायरा के मन में फिर जहर घोलेगी। वो कहेगी कि अभिरा ने जानकर मुक्ति का एडमिशन मायरा के स्कूल में करवाया और दोनों को दोस्त बनवाया। इसके बाद परिवार के सभी लोग अभिरा के खिलाफ बातें करते हैं।
सीरियल में आगे दिखाया जाएगा कि मुक्ति की हालत काफी बिगड़ती जाएगी। तब अभिरा उसे छोड़कर नहीं जा पाती। इस मौके पर मुक्ति को सब याद आ जाता है। तब भी वो अभिरा को ही अपनी मां मानती है।
इसके बाद शो में दिखाया जाएगा कि अभिरा इसके बाद मेहर का सच सामने लाने का ठान लेगी। तब मुक्ति उसका साथ देगी। मुक्ति मायरा की जिम्मेदारी लेगी और उससे बात करने का फैसला करती है। तब अभिरा उसे एक कोशिश करने के लिए बोलती है और खुद मेहर को बाहर करने का सच्ची लेती है।
कहानी में आगे देखने के लिए मिलेगा कि कावेरी पोद्दार का सच सामने आएगा। विद्या सबके सामने बताएगी कि मां सा बिल्कुल ठीक है और वो सिर्फ अभिरा को घर वापिस लाने की कोशिश कर रही थी। इसमें आर्यन और तान्या भी उसका साथ दे रहे थे। इस मौके पर भी घरवालों का गुस्सा फूटता है और मां सा को सब सुनते हैं।
इसके बाद एपिसोड में दिखाया जाएगा कि मुक्ति मायरा से बात करने की कोशिश करती है और तब मायरा रूम छोड़कर जाती है। मुक्ति उसे समझाती है कि अभिरा और उसने कोई प्लान नहीं बनाया था। मुक्ति अपनी याददाश्त जाने की बात भी बताती है और उसके सामने मेहर का सच भी लाती है लेकिन मायरा कुछ नहीं सुनती और रूम छोड़कर चली जाती है।
दूसरी तरफ अभिरा से अरमान भी लड़ता है क्योंकि इसने मुक्ति का सच छुपाया। अरमान अभिरा को मायरा के बारे में सोचने के लिए कहता है तो अरमान उसे मेहर का सच बताने की कोशिश करती है लेकिन अरमान अभिरा की एक नहीं सुनता। बल्कि वह अभिरा को खूब सुनाता है और साफ बोलता है कि उसे मायरा से कुछ लेना देना नहीं है।