टीवी मसाला

Doree 2: प्रियांशी यादव और ईशान धवन स्टारर 'डोरी 2' पर गिरी चैनल की गाज, 5 महीने में बंद होने पर आया शो

Priyanshi Yadav And Ishaan Dhawan Starrer Doree 2 To Off Air Soon: टीवी के चर्चित सीरियल 'डोरी 2' को लेकर खबर है कि जल्द ही इसपर ताला लगने वाला है। बता दें कि प्रियांशी यादव और ईशान धवन स्टारर 'डोरी 2' इसी साल जनवरी में शुरू हुआ था। लेकिन अब शो को बंद करने की खबर आ रही है।

Image

'डोरी 2' पर जल्द लगेगा ताला

Priyanshi Yadav And Ishaan Dhawan Starrer Doree 2 To Off Air Soon: टीवी की चर्चित एक्ट्रेस प्रियांशी यादव और एक्टर ईशान धवन स्टारर 'डोरी 2' ने दर्शकों का दिल जीतने की पूरी-पूरी कोशिश की। 'डोरी' की अपार लोकप्रियता के बाद इसके सीजन 2 यानी 'डोरी 2' ने टीवी पर दस्तक दी, जिसमें प्रियांशी यादव और एक्टर ईशान धवन ने बतौर लीड कलाकार एंट्री की। सीरियल में प्रियांशी यादव (Priyanshi Yadav) और ईशान धवन (Ishaan Dhawan) की बतौर डोरी और मान जोड़ी भी खूब पसंद की गई। लेकिन हाल ही में 'डोरी 2' (Doree 2) को लेकर चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि सीरियल पर जल्द ही ताला लगने वाला है।

'डोरी 2' (Doree 2) से जुड़ी ये खबर देखते ही देखते सुर्खियों में आ गई है। प्रियांशी यादव (Priyanshi Yadav) और ईशान धवन (Ishaan Dhawan) स्टारर 'डोरी 2' पर जून के मध्य तक ताला लग सकता है। बता दें कि सीरियल 10.30 बजे रात में टीवी पर टेलीकास्ट होता था, लेकिन अब इसकी जगह 'राम भवन' टेलीकास्ट होगा। वहीं इसकी टीआरपी भी लगातार गिरती जा रही है। पिछले सप्ताह भी 'डोरी 2' को मात्र 0.5 रेटिंग ही हासिल हुई थी, जो कि कलर्स के बाकी शोज के मुकाबले सबसे कम थी। हालांकि 'डोरी 2' बंद होने की खबर पर कोई आधिकारिक रूप से ऐलान नहीं किया गया है।

'डोरी 2' के सपोर्ट में उतरे फैंस

'डोरी 2' (Doree 2) के बंद होने की खबर सामने आते ही फैंस ने इसका समर्थन करना शुरू कर दिया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लोगों ने We Love Doree 2 ट्रेंड भी चलाया। इतना ही नहीं, दर्शकों ने कलर्स टीवी चैनल को भी आड़े हाथों लेना शुरू कर दिया। हालांकि ये देखना दिलचस्प होगा कि दर्शकों का समर्थन मिलने के बाद मेकर्स इसे जारी रखेंगे या फिर अपने फैसले पर अड़े रहेंगे।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article