Karan Veer Mehra Not Going To Play Villain In Don 3: टीवी के चर्चित एक्टर करण वीर मेहरा ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। करण वीर मेहरा जल्द ही बॉलीवुड में धूम मचाने के लिए तैयार हैं। वह ओमंग कुमार की अपकमिंग फिल्म 'सिला' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में करण वीर मेहरा विलेन की भूमिका अदा करेंगे, जिससे जुड़ा फर्स्ट लुक भी करण वीर मेहरा (Karan Veer Mehra) ने कुछ वक्त पहले साझा किया था। करण वीर मेहरा अपने फर्स्ट लुक में बेहद खौफनाक रूप में दिखाई दिये। इन सबसे इतर करण वीर मेहरा का नाम रणवीर सिंह की अपकमिंग फिल्म 'डॉन 3' (Don 3) से भी जुड़ा था। उन्हें लेकर खबर आई थी कि वह रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की अपकमिंग फिल्म में विलेन की भूमिका अदा करेंगे। लेकिन अब इस खबर की सच्चाई सामने आ चुकी है।
'डॉन 3' (Don 3) में विलेन के किरदार के लिए विक्रांत मेसी का नाम सामने आया था। लेकिन उनके फिल्म से हाथ पीछे खींचने के बाद एक्टर करण वीर मेहरा का नाम रणवीर सिंह की 'डॉन 3' से जुड़ने लगा। लेकिन पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, करण वीर मेहरा 'डॉन 3' का हिस्सा नहीं बनने वाले हैं। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि करण वीर मेहरा का नाम मेकर्स की चर्चा में भी नहीं है। ऐसे में ये तय हो गया है कि करण वीर मेहरा 'डॉन 3' में नजर नहीं आएँगे।
बता दें कि 'डॉन 3' (Don 3) में विलेन के रोल के लिए विजय देवराकोंडा का नाम भी सामने आया था। उन्हें 'डॉन 3' ऑफर तो हुई, लेकिन उन्होंने इस फिल्म को ठुकराने में जरा भी देर नहीं लगाई। वहीं मूवी में रणवीर सिंह और कृति सेनन मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं।
