टीवी मसाला

दिव्यंका त्रिपाठी कभी भूलकर भी नहीं रखेंगी इस TV शो में पैर, कहा 'बहुत नेगटिव महसूस करती हूं'

Divyanka Tripathi on Bigg Boss: टीवी एक्ट्रेस दिव्यंका त्रिपाठी ने खुलासा किया कि वो कभी भी शो 'बिग बॉस' में नहीं जाएंगी जिसका सबसे बड़ा कारण है नेगीटीविटी। इसी के साथ पति विवेक दहिया ने भी पैसे कमाने के और तरीके की बात कहकर शो को रिजेक्ट किया। यहाँ पढ़िए पूरी खबर।

Image

Divyanka Tripathi on Bigg Boss

Divyanka Tripathi on Bigg Boss: टीवी दुनिया के जाने माने कपल दिव्यंका त्रिपाठी और विवेक दहिया अपनी शादीशुदा जिंदगी को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। इस कपल को क्यूट भी कहा जाता है। अब हाल ही में दिव्यंका और विवेक भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया के पॉडकास्ट में पहुंचे। इस दौरान दोनों ने प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ को लेकर बहुत खुलासे किए। जब पॉडकास्ट पूछा गया कि क्या कपल 'बिग बॉस' में हिस्सा लेंगे? छूटते ही दोनों ने ना कह दिया और उसका कारण भी बताया। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में जानिए आखिर क्यूँ कपल 'बिग बॉस' में कदम नहीं रखेगा।

दिव्यंका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) कहती है 'रुमर्स उड़े थे कि विवेक दहिया को 'बिग बॉस' से ऑफर मिल सकता है। हम दोनों ने डिसाइड किया की चलो शो देखना शुरू करते हैं लेकिन जिस तरह की लड़ाइयाँ बिग बॉस में हमने देखी वो काफी नेगटिव थी। मैं उस नकारात्मक वाइब को महसूस करती हूं और उससे हमेशा भागती हूं।' इसके बाद विवेक दहिया (Vivek Dahiya) बेबाक होकर कहते हैं ' मैं जाट हूं इसलिए लड़ सकता हूं लेकिन खुद को ऐसी सिचुएशन डालना ही क्यूँ? सिर्फ चंद पैसों के लिए? पैसे कमाने के और भी कई तरीके हैं।'

विवेक और दिव्यंका की इन बातों से साफ हो गया है कि ये कपल कभी भी 'बिग बॉस' के घर में कदम नहीं रखेंगे। सिर्फ यही कपल नहीं ऐसे कई टीवी स्टार्स 'बिग बॉस' के ऑफर को हर साल लात मार देते हैं। बता दें साल 2016 में विवेक और दिव्यंका ने शादी की थी। शादी के इतने 11 साल बाद दोनों अभी तक मां-बाप नहीं बन पाए हैं। हालांकि कपल का कहना है कि वो अभी बेबी प्लानिंग नहीं कर रहे हैं।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article