टीवी मसाला

Divya Agarwal-Apoorva Padgaonkar शादी के 1.5 साल बाद ही हो रहे हैं अलग? एक्ट्रेस की एक पोस्ट ने बयां किया सच

Divya Agarwal Epic Reaction On Separation Rumors: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस दिव्या अग्रवाल अपने काम और निजी जिंदगी के कारण अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। दिव्या अग्रवाल ने हाल ही में पोस्ट शेयर कर तलाक की अफवाहों पर चुप्पी तोड़ी है और मामले का सच सबके सामने बयां किया है।

Image

फोटो क्रेडिट- दिव्या अग्रवाल/अपूर्व पडगांवकर इंस्टाग्राम

Divya Agarwal Epic Reaction On Separation Rumors: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस दिव्या अग्रवाल ने इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। दिव्या अग्रवाल अपने काम के साथ-साथ अपनी निजी जिंदगी के कारण भी हमेशा चर्चा में रहती हैं। कुछ दिनों पहले ही दिव्या अग्रवाल ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनके पति अपूर्व पडगांवकर को शादी में विश्वास नहीं है और उस वक्त भी उन्होंने शादी में कोई रुचि नहीं दिखाई थी। अपने इस खुलासे के कारण दिव्या अग्रवाल काफी लाइमलाइट में रहीं। वहीं हाल ही में एक बार फिर से दिव्या अग्रवाल (Divya Agarwal) और अपूर्व के अलग होने की अफवाहें उड़नी शुरू हो गईं, जिसे लेकर अब एक्ट्रेस ने चुप्पी तोड़ी है।

दिव्या अग्रवाल (Divya Agarwal) ने सोशल मीडिया पर अपूर्व पडगांवकर संग फोटो पोस्ट कर तलाक की अफवाहों पर रोक लगा दी। दिव्या अग्रवाल ने अपूर्व पडगांवकर संग मिरर सेल्फी शेयर की, जिसमें एक्ट्रेस ने लिखा, "पोस्ट कर देती हूं, वरना मीडिया सेपरेट बोलेगी।" उनकी इस पोस्ट पर अपूर्व पडगांवकर ने भी मजेदार कमेंट किया। उन्होंने लिखा, "अब ये लोग कहेंगे कि ये एआई है।" बता दें कि दिव्या अग्रवाल और अूपर्व पडगांवकर ने साल 2024 में शादी रचाई थी। उनकी शादी में परिवार और खास दोस्त ही शामिल हुए थे।

दिव्या अग्रवाल (Divya Agarwal) की ये पोस्ट देख टीना दत्ता, देवोलीना भट्टाचार्जी और नायरा बनर्जी जैसे कलाकार भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए। ये पहली बार नहीं है जब दिव्या और अपूर्व के तलाक की अटकलें लगी हों। इससे पहले एक्ट्रेस ने एक बार अपने इंस्टाग्राम एकाउंट ने शादी की सारी तस्वीरें डिलीट कर दी थीं। जिसके बाद ही फैंस के बीच खलबली मच गई और दिव्या अग्रवाल व अपूर्व पडगांवकर के तलाक की खबरें आनी शुरू हो गईं। हालांकि दिव्या ने बताया था कि वह अपनी प्रोफेशनल चीजों के लिए इंस्टाग्राम पर जगह बनाना चाहती थीं, इसलिए ही उन्होंने तस्वीरें डिलीट कीं।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article