Divya Agarwal Remove Wedding Pictures: लोकप्रिय अभिनेत्री, दिव्या अग्रवाल ने 20 फरवरी, 2024 को महाराष्ट्रीयन स्टाइल में रेस्तरां मालिक अपूर्वा पडगांवकर से शादी कर ली थी। इस जोड़े ने अपने विशेष दिन पर बैंगनी रंग का जोड़ा पहना था और बहुत ही सुन्दर लग रहे थे। जहां दिव्या ने फूलों की कढ़ाई से सजी लहंगा-चोली पहनी थी, वहीं उनके दूल्हे ने भी वैसा ही प्रिंटेड कुर्ता पहना था। अभी कुछ दिन पहले इस नए जोड़े को हनीमून इन्जॉय करते भी देखा गया था। हालाँकि, ऐसा लगता है कि तीन महीने के वैवाहिक आनंद के बाद, अब उनके रिश्ते में खटास सी आ गई है। आइए टाइम की इस रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।
खबर है कि दिव्या ने अपूर्वा के साथ शादी की तस्वीरों सहित सभी पोस्ट को पूरी तरह से अपने सोशल मीडिया से हटा दिया है। अभिनेत्री के आईजी फ़ीड पर आखिरी पोस्ट 19 मार्च, 2024 की है, जिसमें एक कोलेब वीडियो है। फोटोशूट और अपने प्रोजेक्ट्स से संबंधित पोस्ट की कुछ झलकियों को छोड़कर, दिव्या ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी अधिकांश तस्वीरें हटा दी हैं। इस खबर के बाद उनके फैंस काफी चिंतित हो गए हैं।
यूजर्स अनुमान लगा रहे हैं कि यह एक पीआर स्टंट हो सकता है। एक उपयोगकर्ता ने टिप्पणी की, "वह बहुत ध्यान आकर्षित करने वाली है, उसने अपनी शादी की सभी तस्वीरों के साथ-साथ अपनी अधिकांश पोस्ट भी हटा दी हैं। इस बीच यह भी आपको बता दें कि इस बीच, 24 मई, 2024 को दिव्या और अपूर्वा को एक इवेंट में एक साथ देखा गया।
