टीवी मसाला

Dipika Kakar मां बनने के दो महीने बाद पड़ीं बीमार, आधी रात को शोएब इब्राहिम संग पहुंचीं अस्पताल

Dipika Kakar Visits Hopital Due To Illness: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ ने जून में बेटे को जन्म दिया था। लेकिन हाल ही में उन्हें लेकर खबर आ रही है कि वह बेटे के जन्म के दो महीने बाद ही बीमार पड़ गईं और आधी रात को उन्हें शोएब इब्राहिम के साथ अस्पताल जाना पड़ा।

Image

दीपिका कक्कड़ अचानक पड़ीं बीमार

Dipika Kakar Visits Hopital Due To Illness: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ भले ही छोटे पर्दे से दूर हैं, लेकिन वह सोशल मीडिया के जरिए फैंस से अक्सर जुड़ी रहती हैं। दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar) ने जून महीने में अपने बेटे रुहान को जन्म दिया था। लेकिन हाल ही में उन्हें लेकर खबर आ रही है कि वह बीमार पड़ गई हैं और उन्हें आधी रात में पति शोएब इब्राहिम संग अस्पताल तक जाना पड़ा। शोएब इब्राहिम ने भी बताया कि दीपिका कक्कड़ रात में उठकर रोने लगी थीं।

शोएब इब्राहिम (Shoaib Ibrahim) ने अपने यू-ट्यूब व्लॉग में खुलासा किया कि उनके परिवार में कई लोग बीमार पड़ गए हैं। शोएब इब्राहिम ने इस सिलसिले में कहा, "मुझे माफ करना दोस्तों कि मैंने काफी दिनों से वीडियोज पोस्ट नहीं की थी। मेरी मां, बेटा रुहान और दीपिका को वायरल फ्लू हो गया है। दीपिका के गले में काफी ज्यादा दर्द था। वह अचानक एक रात उठीं और अपने गले के दर्द के कारण रोने लगीं। वह अभी ठीक हैं। मेरी मां, रुहान और घर में बाकी सब भी ठीक ही हैं। अभी का मौसम बिल्कुल भी अच्छा नहीं है, क्योंकि हर किसी को जुकाम हो रहा है।"

शोएब इब्राहिम (Shoaib Ibrahim) के साथ-साथ दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar) ने भी अपने स्वास्थ्य के बारे में बताया। उन्होंने फैंस से कहा, "मेरे गले में काफी ज्यादा दर्द था और मैं पिछले कुछ दिनों से बीमार थी। एक रात मैं अचानक रोने लगी थी दर्द के कारण। ऐसे में शोएब मुझे अस्पताल लेकर गए।" दीपिका ने व्लॉग में फैंस के साथ साझा किया कि अभी कुछ दिनों तक उनका इलाज चलेगा और इस बीमारी के कारण उन्हें दवाइयां भी खानी पड़ेंगी। उन्होंने शोएब इब्राहिम का जिक्र करते हुए कहा कि उनमें भी फ्लू के लक्षण देखने को मिल रहे हैं।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article