टीवी मसाला

लिवर कैंसर के इलाज में बढ़ीं Dipika Kakar की मुश्किलें, दर्द बयां कर बोलीं- हर छोटी चीज भारी लग रही है...

Dipika Kakar On Liver Cancer Treatment: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ इन दिनों मुश्किलों से गुजर रही हैं। दीपिका कक्कड़ लिवर कैंसर का इलाज करा रही हैं, लेकिन उनका ये इलाज अब मुश्किल होता जा रहा है। एक्ट्रेस ने अपना दर्द सोशल मीडिया पर स्टोरी शेयर कर बयां किया।

Image

फोटो क्रेडिट- दीपिका कक्कड़ इंस्टाग्राम

Dipika Kakar On Liver Cancer Treatment: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। दीपिका कक्कड़ ने 'ससुराल सिमर का' की सिमर बनकर दर्शकों के दिलों दिमाग पर कब्जा किया था। आज भले ही दीपिका कक्कड़ छोटे पर्दे से दूर हैं, लेकिन अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। दीपिका कक्कड़ की जिंदगी इस वक्त कुछ मुश्किलों से गुजर रही है। एक्ट्रेस लिवर कैंसर का शिकार हो गईंं थीं, जिसकी जानकारी खुद उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए दी। दीपिका कक्कड़ ने लिवर कैंसर सर्जरी भी कराई थी, जिसमें उनके लिवर में मौजूद ट्यूमर को निकाला गया। वहीं अब दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar) की टारगेट थेरेपी चल रही है, लेकिन उनके लिए ये इलाज दिन पर दिन मुश्किल होता जा रहा है। इस बात की जानकारी खुद दीपिका कक्कड़ ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी साझा कर फैंस को दी है।

दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar) ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर की, जिसमें वह बेहद मायूस नजर आईं। एक्ट्रेस का कहना है कि इस इलाज में अब उन्हें छोटी से छोटी साधारण चीज भी बेहद मुश्किल लग रही है। दीपिका कक्कड़ ने इस सिलसिले में लिखा, "वे दिन जब इलाज बहुत मुश्किल लगे। और यहां तक कि सिंपल और आसान चीजें भी बेहद मुश्किल लगने लगती हैं।"

दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar) ने अपने व्लॉग में भी बताया था कि उन्हें टार्गेटेड थेरेपी के लिए टैबलेट लेते हुए करीब एक महीने से ज्यादा वक्त हो चुका है। दीपिका कक्कड़ ने इस बारे में बताते हुए आगे कहा कि अब जब भी वह डॉक्टर से इलाज के सिलसिले में मिलती हैं तो उन्हें घबराहट होने लगती है। थेरेपी के बीच उन्हें अल्सर, रैशेज और कई तरह की परेशानियां भी हो रही हैं। बता दें कि दीपिका कक्कड़ ने जून में बताया था कि उन्हें स्टेज 2 लिवर कैंसर हो गया है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article