Dipika Kakar Health Update: टीवी दुनिया की जानी मानी अभिनेत्री दीपिका कक्कड़ अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। सिर्फ यही नहीं एक्ट्रेस ने छोटे परदे से दूरी बनाकर अब यूट्यूब का हाथ थाम लिया है। अब दीपिका अपमे वलॉग्स के जरिए फैंस और लोगों के साथ जुड़ी हुई हैं। जैसा कि आपको मालूम है दीपिका कक्कड़ इन दिनों अपनी लिवर कैंसर बीमारी से जूझ रही है। इसी साल एक्ट्रेस का ऑपरेशन कर लिवर से ट्यूमर निकाला गया लेकिन अब भी इलाज जारी है। अब हाल ही में अपने वलॉग्स के जरिए दीपिका कक्कड़ ने बताया कि उन्हे एक और नई बीमारी हो गई है लेकिन क्या जानिए इस रिपोर्ट में।
हेल्थ अपडेट देते हुए टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar) ने बताया कि ट्रीटमेंट की वजह से उन्हे अल्सर हो गए हैं जिनसे वो अब गुजर रही हैं। इसी के साथ वीडियो में रुहान को दीपिका की गोद में सिर रख सोते हुए देखा गया। एक्ट्रेस ने बताया कि 'वो अब अपने बेटे को गोद में उठा सकती हैं क्यूँकि उनके टांके भर गए हैं। दीपिका कहती हैं 'ये पल बहुत खास है क्यूँकि जब से मेरी हालत खराब हुई थी तब मैं सोचती थी कि ये दिन वापिस नहीं आएंगे। लेकिन अब जब चीजें नॉर्मल हो रही हैं और मैं इन पलों की बहुत वैल्यू करती हूँ।'
वलॉग में दीपिका कक्कड़ पति शोएब इब्राहीम (Shoaib Ibrahim) संग बेटे रुहान को प्ले एरिया में लेकर जाती हैं, जहां तीनों जमकर मस्ती करते हैं। फैंस दुआ कर रहे हैं कि दीपिका की सेहत जल्द से जल्द ठीक हो। इसी के साथ शोएब इब्राहिम और दीपिका कक्कड़ बेटे रुहान का पूरा ख्याल रखते हैं। बीमारी के समय पर शोएब ने दीपिका का पूरा ध्यान रखा।
