टीवी मसाला

कैंसर ट्रीटमेंट के बीच Dipika Kakar की हुई एक और सर्जरी, बीवी का हाल बयां कर बोले शोएब- दर्द ज्यादा है...

Shoaib Ibrahim Gives Health Update Of Dipika Kakar After Cyst Surgery: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ को पेट में सिस्ट हो गई थी, जिससे जुड़ी बीते दिन एक्ट्रेस की सर्जरी हुई। दीपिका कक्कड़ की सर्जरी को लेकर अब शोएब इब्राहिम ने हेल्थ अपडेट दिया है। उन्होंने बताया कि एक्ट्रेस को दर्द है।

Image

फोटो क्रेडिट- शोएब इब्राहिम व्लॉग

Shoaib Ibrahim Gives Health Update Of Dipika Kakar After Cyst Surgery: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। दीपिका कक्कड़ इन दिनों स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से गुजर रही हैं। एक्ट्रेस ने कुछ दिनों पहले बताया था कि उनके पेट में सिस्ट हो गई है, जिसका आकार 13 एमएम है। शोएब इब्राहिम ने अपने व्लॉग में साझा किया था कि एक्ट्रेस की इससे जुड़ी माइनर सर्जरी होगी। ऐसे में बीते दिन दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar) की सर्जरी हुई, जिसमें उनकी सिस्ट निकाली गई। वहीं अब शोएब इब्राहिम ने सोशल मीडिया पर दीपिका कक्कड़ का हेल्थ अपडेट साझा किया है। एक्टर का कहना है कि दीपिका कक्कड़ दर्द में हैं। उन्हें पिछली बार की सर्जरी के मुकाबले ज्यादा तकलीफ है।

शोएब इब्राहिम ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी साझा कर दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar) के स्वास्थ्य से जुड़ा अपडेट दिया। एक्टर ने लिखा, "अल्लाह के करम से और आप सभी की दुआओं से दीपिका की सर्जरी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। सब चीजें ठीक रहीं, वो भी ठीक हो रही हैं बस थोड़ा दर्द में हैं। लेकिन चिंता की कोई भी बात नहीं है। आप सभी की दुआओं का एक बार फिर से शुक्रिया।" शोएब इब्राहिम ने अपने लेटेस्ट व्लॉग में भी दीपिका कक्कड़ के बारे में बात की। एक्टर ने कहा कि वो आराम कर रही हैं, लेकिन दर्द इस बार ज्यादा है। डॉक्टर लगातार जांच कर रहे हैं और दर्द की दवाइयां दे रहे हैं।

dipika kakar health update

फोटो क्रेडिट- शोएब इब्राहिम इंस्टाग्राम

लिवर कैंसर से गुजर चुकी हैं दीपिका कक्कड़

बता दें कि दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar) को लिवर कैंसर हो गया था। एक्ट्रेस ने बीते साल जून में बताया था कि उन्हें लिवर कैंसर है, जिससे जुड़ी एक्ट्रेस की सर्जरी भी हुई थी। हालांकि डॉक्टर का कहना था कि दीपिका की ये परेशानी दोबारा आ सकती है, जिससे दीपिका कक्कड़ लगातार ओरल थेरेपी के जरिए ईलाज करा रही थीं। इस थेरेपी की वजह से दीपिका कक्कड़ को मुंह में छाले और कमजोरी जैसी परेशानियां भी झेलनी पड़ी थीं।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article