टीवी का मोस्ट पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस हमेशा चर्चा में रहता है। इस शो के लिए मेकर्स पॉपुलर स्टार्स को अप्रोच करते हैं। बिग बॉस 16 सक्सेफुल सीजन रहा था। बिग बॉस से कंटेस्टेंट्स के करियर को काफी फायदा मिलता है। बॉलीवुड के हैडसंम हंक डीनो मोरिया (Dino Morea) किसी पहचान के मोहताज नहीं है। डीनो ने फिल्मों से लेकर ओटीटी प्लेटफॉर्म पर काम किया है।
एक्टर ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में बिग बॉस के बारे में बात की। एक्टर से पूछा गया कि अगर आपको बिग बॉस के लिए अप्रोच किया जाएगा तो आप बतौर कंटेस्टेंट एंट्री करेंगे। एक्टर ने कहा बिल्कुल नहीं। हर साल मुझे ये शो ऑफर होता है।
बिग बॉस होस्ट करना चाहते हैं डीनो
डीनो ने कहा, मैं हर साल इस शो को रिजेक्ट करता हूं क्योंकि मेरे पास टाइम नहीं है। मैं एक साथ तीन-तीन फिल्मों के लिए शूटिंग कर रहा हूं। दूसरा मैं 4 महीनों तक खुद को लॉक नहीं कर सकता हूं। अगर मैं 20 साल का होता तो जरूर इस शो को करता। लेकिन मैं अपनी जिंदगी के उस फेज में हूं जहां खुद को 4 महीने के लॉक नहीं कर सकता हूं। एक्टर ने आगे कहा कि अगर मुझे शो को होस्ट करने का मौका मिलेगा तो जरूर करूंगा। मुझे लगता है कि मैं इस शो को अच्छी तरह से होस्ट कर सकता हूं। सलमान खान (Salman Khan) भी अच्छा होस्ट करते हैं। मैं उन्हें बहुत पसंद करता हूं।
डीनो ने बताया कि जब मुझे खतरों के खिलाड़ी 3 ऑफर हुआ था तब काफी खुश था। उस समय मुझे नई चीजें करने का मौका मिला। मैंने तभी भी अपने साथ वाले कंटेस्टेंट्स के बारे में पहले जानकारी ली थी। मुझे लगा इन लोगों के साथ काम करके मजा आएगा। ब्राजील में शूटिंग थी। मेरी लाइफ के लिए नया एक्सपीरियंस था। वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो डीनो मोरिया इन दिनों ओटीटी प्लेटफॉर्म को एक्सप्लोर कर रहे हैं।
