टीवी मसाला

देवोलीना भट्टाचार्जी ने दी नवरात्रि की बधाई तो बदले में मिला गुस्सा, लोगों ने उठाई एक्ट्रेस को बॉयकॉट करने की मांग

Devoleena Bhattacharjee Facing Boycott Demand: एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी को बॉयकॉट करने की मांग लोगों ने सोशल मीडिया पर उठाई। एक्ट्रेस के एक पोस्ट ने लोगों को इतना गुस्सा दिला दिया कि उन्हे प्यार के बदले में ट्रोलिंग मिल रही है लेकिन क्यूं जानिए टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में।

Image

Image Source: Devoleena Bhattacharjee Instagram

Devoleena Bhattacharjee Facing Boycott Demand: टीवी दुनिया की जानी मानी हसीना देवोलीना भट्टाचार्जी अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहती है। बेटे जॉय को जन्म देने के बाद देवोलीना भट्टाचार्जी ने टीवी दुनिया से भले ही दूरी बनाई लेकिन अब भी वो फैंस के साथ ही हैं। कल बीते दिन देवोलीना ने इंस्टाग्राम पर अपनी पुरानी मैटरनिटी फोटोशूट की तस्वीरें शेयर करते हुए सभी को नवरात्रि की ढेर सारी शुभकामनाएं दी। प्यार के बाद देवोलीना को लोगों से अब बुरा-भला सुनने को मिल रहा है। देवोलीना के कमेन्ट सेकेशन में उन्हे बैन करने की भी मांग उठाई गई।

19 सितंबर के दिन सिंगर जुबीन गर्ग (Zubeen Garg) का देहांत हो गया जिसके चलते पूरे देश को बड़ा झटका लगा। जुबीन गर्ग असम के रहने वाले थे और उनके चाहने वाले इस समय सदमे में डूबे हुए हैं। जैसा कि आपको मालूम है देवोलीना भट्टाचार्जी (Devoleena Bhattacharjee) भी असम राज्य की रहने वाली हैं और उन्होंने जुबीन गर्ग के देहांत पर कोई शोक व्यक्त नहीं किया था। ऐसे में फैंस देवोलीना को जमकर ट्रोल कर रहे हैं। देवोलीना की लेटेस्ट तस्वीरों पर फैंस ने बॉयकोट करते हुए कई कमेंट्स लिखे।

एक यूजर ने पोस्ट पर लिखा कि पूरा असम टूटा हुआ है और ये लड़की इधर दुर्गा का रूप धारण कर रही है। एक्ट्रेस का असम से बॉयकॉट होना चाहिए। वहीं दूसरा यूजर लिखा है, 'तुम खुद को एक कलाकार कहती हो? जुबीन गर्ग को लेकर एक पोस्ट नहीं लेकीन फोटोशूट जरूरी है?' कई लोगों ने देवोलीना के असामीज होने को लेकर भी सवाल उठाए। अभी तक मिल रहे इतने गुस्से पर देवोलीना की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है। बता दें जुबीन गर्ग का अंतिम संस्कार 23 सितंबर को गुवाहाटी के पास कमरकुची एनसी गांव में किया जाएगा।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article