Dalljiet Kaur Reveals Nikhil Patel Is Not Rich And Nor Businessman: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस दलजीत कौर ने अपनी एक्टिंग से खूब सुर्खियां बटोरी हैं। लेकिन इन दिनों दलजीत कौर अपनी निजी जिंदगी के कारण चर्चा में बनी हुई हैं। दलजीत कौर की दूसरी शादी भी टूटने के कगार पर है। उनकी तलाक की कार्रवाई केन्या में शुरू भी हो चुकी है। लेकिन हाल ही में दलजीत कौर (Dalljiet Kaur) ने पिंकविला को इंटरव्यू दिया, जिसमें उन्होंने अपनी दूसरी शादी और निखिल पटेल (Nikhil Patel) के बारे में भी काफी बातचीत की। दलजीत कौर ने इंटरव्यू में निखिल पटेल के फाइनेंशियल स्टेटस का भी खुलासा किया और बताया कि वह अमीर या बिजनेसमैन नहीं हैं।
दलजीत कौर (Dalljiet Kaur) ने बताया कि दूसरी शादी के वक्त उन्हें ताने मिलते थे कि बिजनेसमैन और अमीर आदमी देखकर शादी कर रही है। लेकिन अब दलजीत कौर ने असलियत से पर्दा उठाया। उन्होंने इस सिलसिले में कहा, "मैं केन्या में एक महीने उनके साथ रहकर आई, ये देखने के लिए कि वो जो कह रहे हैं वो सब सच है या नहीं। सब के साथ यहां तक कि उनके मम्मी और पापा भी सब साथ थे। और वो कोई बहुत बड़े टॉप बिजनेसमैन नहीं हैं। मुझे बहुत लोगों ने बोला कि अरे इसने अमीर आदमी से शादी कर ली। वो एक नौकरी करते हैं, वो सीजीओ हैं। एक कंपनी है जो क्रेडिट देती है, उसमें एक कर्मचारी हैं, जो रेंट पर रहते हैं। उनका खुद का घर नहीं है। उनकी कार भी किराये पर है और घर भी किराये पर है। हां कमा रहे हैं ठीक ठाक।"
दलजीत कौर (Dalljiet Kaur) ने बताया कि वह निखिल पटेल (Nikhil Patel) संग अपनी दूसरी शादी के लिए काफी एक्साइटेड थीं, लेकिन वो शादी ज्यादा दिनों तक नहीं टिक पाई और उन्हें घर छोड़ना पड़ा। वहीं दूसरी ओर निखिल पटेल ने दलजीत पर आरोप लगाया था कि दलजीत कौर अपनी मर्जी से केन्या से वापिस आई थीं और उन्होंने शादी को बचाने की बहुत कोशिश की।
