टीवी मसाला

सिद्धार्थ शुक्ला के अंतिम संस्कार पर Shefali Jariwala और दलजीत कौर के बीच हुई थी ये बात, सालों बाद हुआ खुलासा

Dalljiet Kaur Open Up On Her Conversation With Shefali Jariwala: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस दलजीत कौर अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। उन्होंने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में शेफाली जरीवाला को याद किया। एक्ट्रेस ने बताया कि सिद्धार्थ शुक्ला के अंतिम संस्कार पर उनकी और शेफाली जरीवाला की आखिर क्या बात हुई थी।

Image

फोटो क्रेडिट- दलजीत कौर, शेफाली जरीवाला इंस्टाग्राम/सिद्धार्थ शुक्ला एक्स एकाउंट

Dalljiet Kaur Open Up On Her Conversation With Shefali Jariwala: टीवी और बॉलीवुड की दुनिया में अपनी जबरदस्त पहचान बनाने वाली शेफाली जरीवाला का 42 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। शेफाली जरीवाला ने बतौर कांटा लगा गर्ल इंडस्ट्री में अपनी धाक जमाई थी। उन्होंने 'बिग बॉस 13' और 'नच बलिए' जैसे शोज में भी हाथ आजमाया। शेफाली जरीवाला के निधन से उनके फैंस और दोस्तों को तो झटका लगा ही, साथ ही इंडस्ट्री भी सहम गई। वहीं हाल ही में एक्ट्रेस दलजीत कौर ने शेफाली जरीवाला को याद किया है। उन्होंने फिल्मीज्ञान को दिये इंटरव्यू में शेफाली जरीवाला (Shefali Jariwala) संग हुई बात का भी जिक्र किया। दलजीत कौर (Dalljiet Kaur) ने बताया कि सिद्धार्थ शुक्ला के अंतिम संस्कार में उनकी और शेफाली जरीवाला की क्या बात हुई थी।

शेफाली जरीवाला (Shefali Jariwala) को याद करते हुए दलजीत कौर (Dalljiet Kaur) ने कहा, "मुझे उनके साथ ज्यादा वक्त बिताने के लिए नहीं मिला, क्योंकि जब वह आईं, तब तक मैं बाहर हो चुकी थी। लेकिन वह भी उसी सीजन का हिस्सा थी। सिद्धार्थ शुक्ला के जाने के बाद मैं उनसे उनके घर पर मिली थी। आरती और मैं वहां साथ में गए थे, क्योंकि हम अंतिम संस्कार के लिए जा रहे थे। वो हमारे लिए बहुत ही भावुक और मुश्किल पल था, क्योंकि मेरी उनके साथ लगभग ऐसी ही बातें हुई थीं। आरती और हम सब साथ में बैठे थे और बात कर रहे थे कि जिंदगी का कुछ पता नहीं है। सिद्धार्थ इतनी कम उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह गए।"

दलजीत कौर (Dalljiet Kaur) यहीं नहीं रुकीं। उन्होंने शेफाली जरीवाला (Shefali Jariwala) के बारे में बात करते हुए आगे कहा, "जो आखिरी बात हुई थी मेरी शेफाली के साथ, मुझे याद है कि वे इसी तरह की बातचीत थी जो मैं अभी आप लोगों से कर रही हूं।" दलजीत कौर ने बताया कि वह और शेफाली जरीवाला एक-दूजे के ज्यादा नजदीक नहीं थे। लेकिन जिस किसी से भी उन्होंने शेफाली के बारे में सुना था, सब ने 'कांटा लगा गर्ल' के लिए अच्छी बातें ही कही थीं। दलजीत ने कहा, "वो फिट थी और अच्छी इंसान थी। वो अपने काम के लिए बहुत एक्साइटेड रहती थी।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article