Dalip Tahil on being slapped by Jaya Prada: बॉलीवुड की फिल्मों में काम करते-करते अक्सर एक्टर्स के बीच अनबन होना आम बात है। हद तो तब हो जाती है, जब ये एक्टर्स सेट पर बकाबू होकर एक-दूसरे के साथ बदतमीजी करने पर उतारू हो जाते हैं। 90 के दशक भी कई बार दो एक्टर्स के बीच लड़ाई होने की खबरें आती रही हैं। इस तरह की खबरों में एक बार दलीप ताहिल का नाम भी सामने आया था। कई रिपोर्ट्स में बताया गया है कि फिल्म 'आखरी रास्ता' की शूटिंग के दौरान जया प्रदा ने दलीप ताहिल को थप्पड़ जड़ दिया था। काफी सालों के बाद अब दलीप ताहिल ने इन खबरों पर रिएक्शन दिया है।
बॉलीवुड हंगामा को दिए इंटरव्यू में दलीप ताहिल (Dalip Tahil) ने कहा कि उन्होंने सोशल मीडिया पर कई रिपोर्ट्स पढ़ी हैं जिनमें दावा किया गया है कि वह 1986 की फिल्म 'आखिरी रास्ता' में एक बलात्कार के सीन्स के दौरान बेकाबू हो गए थे। इसके बाद उनकी को-स्टार जया प्रदा (Jaya Prada) ने उन्हें तुरंत थप्पड़ जड़ दिया गया था। अभिनेता ने क्लियर करते हुए कहा कि उन्होंने कभी भी 'जया प्रदा जी' के साथ स्क्रीन स्पेस साझा नहीं किया। दलीप ताहिल ने कहा कि लोग बस एक ऐसी कहानी बना रहे हैं, जिसका कोई लेना-देना ही नहीं है। दलीप ताहिल ने इस तरह की कहानी बनाने और अफवाहें फैलाने वाले इंसान को लताड़ भी लगाई। दलीप ने कहा कि इस अफवाह का कोई आधार नहीं है।
दलीप ताहिल ने 'हम हैं राही प्यार के', 'कयामत से कयामत तक', 'कहो ना... प्यार है', 'भाग मिल्खा भाग', 'राम-लखन' और 'मिशन मंगल' जैसी 100 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया है। उन्हें मनोज बाजपेयी के साथ वेब सीरीज 'द फैमिली मैन' में भी एक अहम भूमिका में देखा गया था।
