टीवी मसाला

पैदा होते ही अलग कर दी गई थीं TV की चिंकी-मिंकी, दर्द बयां कर बोली समृद्धि- पता तक नहीं था कि मेरी बहन है...

Samriddhi Mehra Of Chinki Minki Reveals She Separated From Sister After Birth: 'द कपिल शर्मा शो' से अपनी पहचान बनाने वाली चिंकी मिंकी इन दिनों 'छोरियां चली गांव' में नजर आ रही हैं। वहीं शो में रहते हुए समृद्धि मेहरा ने बताया कि बचपन में ही दोनों बहनों को अलग कर दिया गया था।

Image

फोटो क्रेडिट- सुरभि-समृद्धि इंस्टाग्राम

Samriddhi Mehra Of Chinki Minki Reveals She Separated From Sister After Birth: 'द कपिल शर्मा शो' से अपनी पहचान बनाने वाली चिंकी मिंकी सुरभि-समृद्धि ने अपने अंदाज से इंडस्ट्री में जबरदस्त पहचान बनाई है। सुरभि मेहरा और समृद्धि मेहरा इन दिनों 'छोरियां चली गांव' में नजर आ रही हैं, जहां वे दोनों बहनें अपनी धाक जमाने की पूरी-पूरी कोशिश कर रही हैं। लेकिन हाल ही में समृद्धि मेहरा ने बताया कि जन्म के बाद ही उन्हें उनकी जुड़वा बहन से अलग कर दिया गया था। समृद्धि मेहरा (Samriddhi Mehra) ने बताया कि उन्हें कुछ वक्त तक पता भी नहीं था कि उनकी कोई जुड़वा बहन भी है।

समृद्धि मेहरा (Samriddhi Mehra) ने अपनी जिंदगी की इस घटना से पर्दा उठाते हुए बताया कि उनका परिवार रूढ़ीवादी है। परिवार के कारण ही दोनों जुड़वा बहनों को अलग कर दिया गया था। लेकिन उनकी मां परिवार के खिलाफ जाकर दोनों बहनों को साथ लाईं। समृद्धि मेहरा ने इस बारे में कहा, "हमारा परिवार बहुत रूढ़ीवादी था, तो उन्होंने मेरी बहन को ही मुझसे दूर कर दिया क्योंकि हम दो बेटियां थीं। मुझे मालूम भी नहीं था कि मेरी जुड़वा बहन है। मेरी बहन को शुरुआत के सालों में मां का प्यार भी नहीं मिला। लेकिन हमारी मां ने हमारे लिए स्टैंड लिया, वो परिवार के खिलाफ जाकर हमें साथ लाईं। जब मैं 5 साल की थी, तब मैं अपनी बहन से पहली बार मिली। जब वो घर आई तो मुझे मालूम भी नहीं था कि मेरी बहन भी है जो बिल्कुल मेरी तरह दिखती है।"

समृद्धि मेहरा (Samriddhi Mehra) ने इस बारे में बात करते हुए आगे बताया कि बहन सुरभि मेहरा से मुलाकात के बाद ही दोनों का बॉन्ड बहुत गहरा हो गया। इस बारे में उन्होंने कहा, "उस दिन से ही हमारा रिश्ता अटूटनीय है और हमारी मां हमारे लिए सबकुछ है।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article