Chandrika Dixit New Video: दिल्ली की वड़ापाव चंद्रिका दीक्षित किसी न किसी वजह से लगातार चर्चा में बनी हुई है। चंद्रिका का पति युगम गेरा के साथ पैचअप हो गया है। इतना ही नहीं, चंद्रिका ने अपने दोस्त सैफी के साथ वीडियो बनाने के लिए भी मना कर दिया है लेकिन अब चंद्रिका दीक्षित (Chandrika Dixit) का एक नया वीडियो सामने आया है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। इस वीडियो में चंद्रिका ने खुलासा किया कि कैसे कुछ लोगों ने उनके घर में घुसने की कोशिश की है और इसमें मीडिया के लोग भी शामिल रहे। बिग बॉस (Bigg Boss) फेम चंद्रिका ने इस पर सख्त एक्शन उठाया है। (ये भी पढ़ें: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: शो से रातों रात गायब हुए ये 7 किरदार, TRP ने लिए हुआ खेल; इंतजार करते रह गए फैंस)
चंद्रिका दीक्षित का नया वीडियो आया सामने
चंद्रिका दीक्षित ने अपने लेटेस्ट वीडियो में शॉकिंग खुलासा किया है। उन्होंने अपने वीडियो में बताया कि जब वह घर पर नहीं थी तब उनकी मां और बेटा अकेले ही घर पर थे और तब कुछ लोग अचानक ही वहां पर आ गए। पहले मीडिया के लोग आए हैं और उनके पीछे पीछे लोगों की भीड़ वहां पहुंच गई। हर कोई दरवाजा खुलवाना चाहता था। चंद्रिका ने दावा किया कि इस मौके पर उनकी मां के साथ गलत बर्ताव भी हुआ है। भीड़ में आए लोगों ने चंद्रिका दीक्षित की मां के साथ गाली-गलौच की है। चंद्रिका ने अपने वीडियो में एक वीडियो क्लिप भी लगाया है, जिसमें कुछ लोग घर के बाहर हल्ला मचा रहे हैं। इस दौरान एक मीडिया हाउस का नाम भी वह बार बार ले रही हैं। (ये भी पढ़ें: नए शो Ishq Dum Idli Rasam से कटा Shoaib Ibrahim का पत्ता, Shiny Doshi संग रोमांस करेगा ये अभिनेता)
