Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: शो से रातों रात गायब हुए ये 7 किरदार, TRP ने लिए हुआ खेल; इंतजार करते रह गए फैंस

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है ने कई हिट कलाकार दिए हैं लेकिन ये भी सच है कि इस शो बीते कुछ समय में रातों रात कलाकार गायब हुए हैं। आइए आपको इन स्टार्स के बारे में बताते हैं।

Authored by: कविताUpdated Apr 22 2026, 13:37 IST
ये रिश्ता क्या कहलाता है से रातों-रात गायब हुए ये किरदारImage Credit : Instagram01 / 08

ये रिश्ता क्या कहलाता है से रातों-रात गायब हुए ये किरदार

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में अभिरा और अरमान की कहानी चल रही है और ये सीरियल की चौथी जनरेशन की कहानी है। इस शो में अभिरा और अरमान के अलावा भी कई ऐसे किरदार हैं, जो फैंस को अपने दमदार एक्टिंग से खुश कर देते हैं, जिसमें कावेरी पोद्दार का नाम शामिल है। हालांकि, ये रिश्ता क्या कहलाता है में कई कलाकार बेशुमार प्यार पाने के बाद अचानक गायब भी हुए हैं। आज हम आपको उन्हीं कुछ किरदार के बारे में बताने वाले हैं, जिनका इंतजार फैंस तक कर रहे हैं।

चारू  (Saloni Sandhu)Image Credit : Instagram02 / 08

चारू (Saloni Sandhu)

सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में करेंट ट्रैक में चारू की मौत हो चुकी है लेकिन उससे पहले ही मेकर्स ने चारू को गायब कर दिया था। चारू सिर्फ कहानी का हिस्सा थी लेकिन उसका सीन नहीं आता था। कहानी के मुताबिक, वह अबीर से शादी करके विदेश में शिफ्ट हो चुकी थी, जिसके बाद सीधा चारू की मौत की खबर सामने आई।

सुरेखा (Saee Barve)Image Credit : Instagram03 / 08

सुरेखा (Saee Barve)

सई बर्वे सीरियल में सुरेखा चाची का रोल निभा रही थीं जो कियारा की बुरी सास बन गई थी। सीरियल में सुरेखा चाची को काफी तेज तर्रार दिखाया गया, लेकिन अचानक ही इस किरदार को भी हटा दिया है। 8 साल के लीप के बाद सीरियल में सुरेखा नजर ही नहीं आई।

अबीर (Mohit Parmar)Image Credit : Instagram04 / 08

अबीर (Mohit Parmar)

ये रिश्ता क्या कहलाता है में अबीर का रोल काफी पॉपुलर हुआ था। सीरियल में अभिरा के भाई अबीर का कैरेक्टर भी खत्म कर दिया है। कहानी के मुताबिक, अबीर जापान में शिफ्ट हो गया है। फैंस अबीर को देखना चाहते हैं और इसी वजह से अक्सर सोशल मीडिया पर फैंस से ये डिमांड होती रहती है।

स्वर्णा (Niyati Joshi)Image Credit : Instagram05 / 08

स्वर्णा (Niyati Joshi)

इस लिस्ट में स्वर्णा का किरदार भी है, जो शो में काफी पसंद किया जाता था। इस शो में स्वर्णा अभिरा की बड़ी मां थी और उसका खूब ध्यान रखती थी लेकिन अचानक ही शो में लीप आया और मेकर्स ने इस कैरेक्टर को भी खत्म कर दिया। ये किरदार भी जापान में है और समय समय पर इनका नाम जरूर लिया जाता है।

मनीष गोयनका (Sachin Tyagi)Image Credit : Instagram06 / 08

मनीष गोयनका (Sachin Tyagi)

ये रिश्ता क्या कहलाता है में मनीष गोयनका का रोल काफी पॉपुलर हुआ था। इस शो में मनीष गोयनका का प्यार और गुस्सा दोनों देखने के लिए मिला लेकिन मेकर्स ने इस किरदार की भी छुट्टी कर दी है। मनीष गोयनका भी लीप के बाद से नजर नहीं आया है। हालांकि, अभिरा के मुंह से बड़े पापा जरूर सुनने को मिलता है। फैंस मनीष गोयनका को फिर से शो में देखना चाहते हैं।

रूही (Garvita Sadhwani)Image Credit : Instagram07 / 08

रूही (Garvita Sadhwani)

इस लिस्ट में सीरियल की सेकंड लीड किरदार रही रूही का नाम भी है। ये किरदार गर्विता साधवानी निभा रही थी। शो में रूही का रोल ग्रे शेड वाला था, जो पहले निगेटिव बनी और फिर पॉजिटिव बनकर सबकुछ ठीक कर दिया। गर्विता को अचानक ही पोद्दार हाउस से अलग कर दिया था। फैंस आज भी गर्विता का इंतजार कर रहे हैं।

कियारा  Sharon Varma08 / 08

कियारा Sharon Varma

​सीरियल से कियारा भी गायब हो चुकी है। कियारा का लंबा चौड़ा एक ट्रैक चला था, जिसमें उसे नशे की लत लगी और फिर उसकी अबीर से शादी दिखाई गई। फैंस को ये ट्रैक काफी पसंद आया था और इसी वजह से ​

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!