टीवी मसाला

Bigg Boss 19 Zeishan Quadri: कौन हैं बिग बॉस 19 के कंटेस्टेंट Zeishan Quadri? जानें फैमिली, करियर और एजुकेशन डिटेल्स

Bigg Boss 19 Contestant Zeishan Quadri: रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' में फेमस राइटर और बॉलीवुड एक्टर जीशान कादरी की एंट्री हुई जिसे देख सब चौंक गए। आज टाइम्स नाउ नवभारत की इस लिस्ट में हम बताएंगे जीशान कादरी की पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ी डिटेल्स जिन्हे जानकर आप कंटेस्टेंट को पहचान पाएंगे।

Image

Image Source: Jio Hotstar

Bigg Boss 19 Contestant Zeishan Quadri: 'बिग बॉस 19' का आगाज जैसे ही हुआ दर्शकों के बीच अफरा तफरी मच गई। कई महीनों से चल रहा इंतजार कल रात यानी 24 अगस्त को खत्म हो गया। आखिरकार मेकर्स 19वें सीजन के साथ टीवी पर धमाल मचाने लौट ही आए। इस बार जिस चीज ने दर्शकों का ध्यान खींचा वो है थीम जो राजनीति पर है। कंटेस्टेंट इस बार अपनी अपनी सरकार बनाएंगे और घर पर राज करेंगे। ऐसे में 15 कंटेस्टेंट के साथ जीशान कादरी ने भी 'बिग बॉस 19' में हिस्सा लिया है। आज हम आपको उन्ही के बारें में जानकारी देने वाले हैं इस रिपोर्ट में।

जीशान कादरी ने ऐसे शुरू की करियर की शुरुआत

Zeishan Quadri Career

Zeishan Quadri Career

जीशान खान (Zeishan Quadri) एक एक्टर होने के साथ-साथ लेखक, डायरेक्टर और फिल्म के प्रोड्यूसर भी हैं। एक्टर ने अनुराग कश्यप के साथ फिल्म 'गैंग्स ऑफ वाससेपुर' लिखी उन्होंने विशेष रूप से भाग 2 के लिए कहानी लिखी। बॉलीवुड में जीशान ने कदम फिल्म 'गैंग्स ऑफ वाससेपुर' में डेफिनेट का किरदार निभाकर रखा। इसके बाद एक्टर के करियर को पंख लग गए और वो मेरठिया गैंगस्टर्स, रिवाल्वेर रानी और बनाना जैसी कई फिल्मों में नजर आए। फिल्मों के साथ साथ जीशान ने वेब सीरीज की दुनिया में भी काम किया।

जीशान कादरी का परिवार

Zeishan Quadri Family Background

Zeishan Quadri Family Background

'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) के कंटेस्टेंट जीशान कादरी का जन्म 18 मार्च 1983 में झारखंड के वासेपुर में हुआ। 42 वर्षीय एक्टर एक रूढ़िवादी मुस्लिम परिवार में जन्मे और उनके पिता पेशे से सिविल इंजीनियर हैं। जीशान घर के इकलौते बेटे हैं जिनकी दो बड़ी बहने हैं। मेरठ में पढ़ाई की फिर जीशान दिल्ली आ गए और साल 2009 में मुंबई आकार करियर की शुरुआत की थी। जीशान का बचपन कोयला माफिया और गैंगवार माहोल में कटा था।

जीशान कादरी की फैन फालोइंग

Zeishan Quadri Instagram

Zeishan Quadri Instagram

बड़े परदे पर भले ही जीशान कादरी कड़ी एक्टिव हैं लेकिन सोशल मीडिया की दुनिया में उनको कम दिलचस्पी है। इंस्टाग्राम पर जीशान के 44 हजार फॉलोवर्स हैं। एक्टर के इंस्टाग्राम फीड से लग रहा है कि वो अपने हर एक प्रोजेक्ट की जानकारी फैंस तक हमेशा देते हैं।

जीशान कादरी का वासेपुर अंदाज ने लोगों का ध्यान सबसे ज्यादा खींचा है। सलमान खान संग स्टेज पर भी उन्होंने कहा भी कि ये जो धमकी बाजी और लड़ाई है हम इन सबसे उपर उठ चुके हैं।' जीशान का स्टाइल देख सलमान भी उनके फैन हो गए हैं।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article