टीवी मसाला

Bigg Boss 16: शालीन भनोट पर एक्स वाइफ दलजीत कौर ने लगाए थे गंभीर आरोप, बेस्ट फ्रेंड बुलाने पर फूटा गुस्सा

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 13, 2022, 06:57 PM IST

Bigg Boss Season 16 Daljeet Kaur on Shalin Bhanot: बिग बॉस सीजन 16 में शालीन भनोट ने टीना दत्ता से कहा कि वह और उनकी एक्स वाइफ दलजीत कौर अब बेस्ट फ्रेंड्स हैं। इस पर अब दलजीत ने जवाब दिया है। दलजीत ने बताया कैसे हैं उनके और शालीन के रिश्ते।

KEY HIGHLIGHTS
  • बिग बॉस 16 में शालीन भनोट ने एक्स वाइफ दलजीत को कहा था बेस्टफ्रेंड
  • दलजीत कौर ने सोशल मीडिया पर शालीन भनोट पर पलटवार किया है।
  • दलजीत कौर ने बताया तलाक के बाद कैसे हैं उनके और शालीन के रिश्ते।

Bigg Boss Season 16 Shalin Bhanot and Daljeet Kaur: बिग बॉस सीजन 16 (Bigg Boss 16) के घर के अंदर शालीन भनोट (Shalin Bhanot) और टीना दत्ता (Tina Dutta) के बीच नजदीकियां बढ़ रही हैं। बुधवार के एपिसोड में शालीन भनोट ने अपनी फीलिंग्स का इजहार किया। इस पर टीना दत्ता ने कहा कि वह शालीन भनोट की एक्स वाइफ दलजीत की बहुत अच्छी दोस्त हैं। हालांकि, शालीन ने दावा किया है कि वह और दलजीत अब बेस्ट फ्रेंड्स हैं। इस पर अब शालीन भनोट की एक्स वाइफ ने पलटवार किया है। दलजीत ने बताया है कि उनके और शालीन के कैसे रिश्ते हैं।

शालीन भनोट के बयान के बाद दलजीत कौर (Daljeet Kaur) ने ट्विटर पर लिखा, 'शालीन मैं आपकी बेस्टफ्रेंड नहीं हूं। अपने बच्चे के कारण महीने या दो महीने में एक बार मिलने से दोस्त नहीं बन जाते हैं। मैं आपकी लव लाइफ के लिए शुभकामनाएं देती हूं लेकिन, अपनी कल्पनाओं और कहानियों से मुझे दूर रखें। आप इसे मजाक कह रहे हैं? सच में? टीना आपके लिए मेरे मन में कोई भी दुर्भावनाएं नहीं है।' आपको बता दें कि शालीन भनोट से पहले दलजीत कौर भी बिग बॉस सीजन 13 का हिस्सा रह चुकी हैं। वह पहले हफ्ते ही शो से बाहर हो गईं थीं।

दलजीत कौर ने लगाए थे ये आरोप

शालीन भनोट और दलजीत कौर ने साल 2009 में शादी की थी। दोनो ने टीवी सीरियल कुल वधू में काम किया था। शालीन और दलजीत कौर नच बलिए के चौथे सीजन के विनर रहे थे। साल 2014 में ये कपल बेटे के पैरेंट्स बना था। शादी के लगभग छह साल बाद साल 2015 मे दोनों अलग हो गए थे। दलजीत ने शालीन पर कई आरोप लगाए थे। दलजीत ने कहा कि शालीन का एक्स्ट्रा मैरिटियल अफेयर था। इसके अलावा शालीन ने उन पर हाथ भी उठाया था। इसके अलावा दलजीत और शालीन के बीच आरोप- प्रत्यारोप का लंबा दौर भी चला था।

बुधवार के एपिसोड में शालीन भनोट ने टीना दत्ता से कहा था कि वह उन्हें पसंद करने लगे हैं। वहीं, शो में शालीन भनोट और सुंबुल तौकीर का लव एंगल भी देखने को मिल रहा है। हालांकि, शालीन कह चुके हैं कि वह सुंबुल तौकीर को बच्ची मानते हैं।

शिवम पांडे
शिवम पांडेauthor

शिवम् पांडे सिनेमा के आलावा राजनीति, व्यापार और अंतरराष्ट्रीय सम्बन्धों में खास रुचि है। पत्रकारिता में लगभग सात साल का अनुभव रखने वाले शिवम् पांडे बॉलीवुड की बारीकियों को समझते हैं। उसे नए अंदाज में पेश करने का माद्दा रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article