टीवी मसाला

Bigg Boss OTT 3: जस्मीन कौर को होगी सलमान खान के शो में एंट्री, 'जस्ट लूकिंग लाइक अ वाओ' डायलॉग से हुई थीं फेमस?

Jasmeen Kaur in Bigg Boss OTT 3: ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो निर्माताओं ने अब 'बिग बॉस ओटीटी 3' (Bigg Boss OTT 3) को लॉन्च करने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो 'बिग बॉस ओटीटी' के तीसरे सीजन में 'Just Looking Like a Wow' फेम जस्मीन कौर हिस्सा ले सकती हैं।

Image

Jasmeen Kaur and Salman Khan

Jasmeen Kaur in Bigg Boss OTT 3: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) के लोकप्रिय रिएलिटी शो 'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) को लोगों ने काफी पसंद किया था। इस शो में कई जाने-माने सेलेब्स ने हिस्सा लिया था। 'बिग बॉस 17' के विनर का ताज मुनव्वर फारुकी ने अपने नाम किया था। 'बिग बॉस 17' के खत्म होने के बाद अब निर्माताओं ने 'बिग बॉस ओटीटी 3' (Bigg Boss OTT 3) की तैयारियां शुरू कर दी हैं। ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो 'बिग बॉस ओटीटी 3' में हिस्सा लेने के लिए एक बड़ा ही फेमस नाम सामने आया है। जी हां, हम जस्मीन कौर (Jasmeen Kaur) की ही बात कर रहे हैं, जिनक एक डायलॉग 'Just Looking Like a Wow' रील्स में काफी फेमस हुआ है।

हाल ही में जस्मीन कौर ने 'बिग बॉस' का हिस्सा बनने की इच्छा जताई है। टेली टॉक से बात करते हुए उन्होंने बताया कि अगर उन्हें सलमान खान के शो 'बिग बॉस' का ऑफर का मिलता है तो वो तुरंत इसके लिए हां कर देंगी। जस्मीन कौर को 'बिग बॉस 17' में बतौर गेस्ट भी देखा गया था। अब फैन्स उन्हें बतौर कंटेस्टेंट शो में हिस्सा लेते हुए देखना चाहते हैं।

बता दें जस्मीन कौर महिलाओं की आउटफिट्स बेचने का काम करती हैं और वो एक दुकान की मालकिन भी हैं। इतना ही नहीं जस्मीन कौर ने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी इन आउटफिट्स को बेचने का एक अलग और अनोखा तरीका अपनाया है। फैन्स भी अब जस्मीन कौर को 'बिग बॉस' में हिस्सा लेते हुए देखने के लिए बेताब हैं।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article