टीवी मसाला

Bigg Boss OTT 2 में इन कंटेस्टेंट पर लटकी नॉमिनेशन की तलवार, तोड़ बैठे थे घर का अहम नियम

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 28, 2023, 12:39 PM IST

Bigg Boss OTT 2: हाल ही में सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 2 को लेकर खबर सामने आ रही है। खबर है कि घर से बेघर होने के लिए इस बार 3 कंटेस्टेंट बिग बॉस द्वारा घर के नियम तोड़ने के कारण नॉमिनेट किए गए हैं। इस खास रिपोर्ट्स में जानिए क्या है पूरा मामला।

Image

Bigg Boss OTT 2: हाल ही में सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 2 को लेकर खबर सामने आ रही है। खबर है कि घर से बेघर होने के लिए इस बार 3 कंटेस्टेंट बिग बॉस द्वारा घर के नियम तोड़ने के कारण नॉमिनेट किए गए हैं। इस खास रिपोर्ट्स में जानिए क्या है पूरा मामला।

Bigg Boss OTT 2: सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी का दूसरा सीजन शुरू हो गया है। इस बार शो में एक से बढ़ कर एक कंटेस्टेंट एक दूसरे को टक्कर देने के लिए तैयार हैं। हाल ही में शो से जुडी एक खबर सामने आ रही है कि इस हफ्ते घर से नॉमिनेट होने के लिए 3 कंटेस्टेंट का नाम सामने आया है। इस लिस्ट में अभिषेक मल्हान, आकांशा पुरी और जिया शंकर का नाम शामिल है।

बिग बॉस ओटीटी 2 (Bigg Boss OTT 2) के घर से खबर आ रही है कि शो से बेघर होने के लिए 3 कंटेस्टेंट नॉमिनेट किए गए हैं। इन कंटेस्टेंट को घर के रूल्स तोड़ने पर नॉमिनेट किया गया है। इस लिस्ट में अभिषेक मल्हान, जिया शंकर और आकांशा पुरी का नाम सामने आया है। दरअसल पिछले दिन आलिया सिद्दीकी का मीड वीक से एविक्ट हो गई थीं। इसी के चलते अभिषेक,जिया और आकांशा बहुत उदास थे, क्यूंकि टीम में उनका एक सदस्य कम हो गया था। इसी दौरान अभिषेक बात करते हुए कहते हैं कि पूजा भट्ट को नॉमिनेट करने का कोई फायदा नहीं है। बेबीका कभी ना कभी घर से बाहर हो जाएगी। लेकिन भगवान की ख्वाइश से अविनाश से पहले जिया शंकर (Jiya Shankar) नहीं जाएगी।

इसी के बाद बिग बॉस ने अभिषेक मल्हान (Abhishek Malhan) से पूछते हैं कि अविनाश और फलक में से किसको आप टारगेट करना चाहते हैं। अहम नियम के उल्लंघन के लिए अभिषेक मल्हान, आकांक्षा पुरी और जिया शंकर को सीधे-सीधे घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट करते हैं। और इसी के साथ ही नॉमिनेशन्स की प्रक्रिया पूरी हो जाती है। कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर खबर आ रही है कि इस हफ्ते घर से कोई भी नॉमिनेट नहीं होगा।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article