Bigg Boss OTT 2 Captaincy Task: बिग बॉस के घर की कप्तान फिलहाल फलक नाज हैं, हालांकि अब उनकी कुर्सी पर खतरा मंडरा रह है। बिग बॉस के अपकमिंग एपिसोड में अब घरवालों के बीच नए कप्तान के चुनाव के लिए टास्क होने वाला है। बिग बॉस घरवालों को एक नया कप्तानी टास्क देने वाले हैं, जिसे दो टीमों के बीच खेला जाएगा। वीकेंड के वार पर ही बिग बॉस ने यह साफ कर दिया था कि बिग बॉस का आने वाला हफ्ता दो टीमों के बीच खेला जाएगा। घर के सभी कंटेस्टेंट को दो टीम में बाट दिया है। जिसके बाद दोनों टीमों में टोटल 5-5 सदस्य मौजूद हैं। इस कैप्टैंसी टास्क के दौरान फुकरा इंसान यानी अभिषेक और अविनाश के बीच जमकर लड़ाई भी देखने को मिलने वाली है। अब घर में पूरे 5 कप्तान नजर आने वाले हैं। आइए जानते हैं कि ये पांच कंटेस्टेंट्स कौन हैं?
टीम आलिया ने मारी बाजी
बिग बॉस ने सभी कंटेस्टेंट को बराबर को दो टीमों में डिवाइड कर दिया है। ए ब्लैक टीम और बी व्हाइट टीम। टीम ब्लैक में पूजा भट्ट, सायरस, फलक नाज, अविनाश सचदेव, बेबिका ध्रुवे और मनीषा रानी मौजूद हैं, वहीं टीम व्हाइट में आकांक्षा पुरी, अभिषेक मल्हान, जाद हदीद, आलिया सिद्दीकी और जिया शंकर मौजूद हैं। इस टास्क में दोनों टीमों को गुड़िया बनानी हैं। टीम व्हाइट की गुड़िया को पूजा अप्रूव करेंगी, वहीं टीम ब्लैक की गुड़िया को आलिया। इस बीच टास्क के दौरान एक बार फिर अभिषेक और अविनाश के बीच जमकर लड़ाई देखने को मिलने वाली है।
इस टास्क के बाद आलिया की टीम की 10 गुड़िया अप्रूव होती हैं, वहीं पूजा की टीम की 7 गुड़िया। जिसके बाद अब टीम आलिया के सभी कंटेस्टेंट घर के नए कप्तान बन गए हैं। अब देखना होगा कि घर में आने वाले समय में किस तरह का गेम नजर आने वाला है।
