टीवी मसाला

Bigg Boss OTT 2: घर में उमड़ा रोमांस का सैलाब, जाद हदीद ने मनीषा रानी से खुलेआम मांगी KISS

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Jun 27, 2023, 09:04 AM IST

Bigg Boss OTT Season 2 Full Episode 10: बिग बॉस ओटीटी 2 के लेटेस्ट एपिसोड में जमकर रोमांस नजर आया है। घर के भीतर मनीषा रानी और जाद हदीद कई बार फ्लर्ट करते नजर आते हैं। हालांकि अब इस फ्लर्टिंग की सारी हदें ही पार हो गई हैं। जिसपर दर्शकों का रिएक्शन भी सामने आ रहा है।

Image

Bigg Boss OTT Season 2 Full Episode 10 (IMG Credit- Jio Cinema)

Bigg Boss OTT Season 2 Full Episode 10: बिग बॉस ओटीटी 2 के कंटेस्टेंट जाद हदीद (Jad Hadid) अक्सर शो की बाकी कंटेस्टेंट्स के साथ फ्लर्ट करते नजर आते हैं, खासकर मनीषा रानी और आकांक्षा पुरी के साथ। बिग बॉस के घर में अब लव एंगल भी जल्द ही शुरू हो सकता है। मनीषा रानी भी जाद को बाबू कहकर बुलाती हैं और उनके साथ कई बार फ्लर्ट करती नजर आती हैं। बिग बॉस ओटीटी 2 लेटेस्ट एपिसोड में जाद और मनीषा के बीच जमकर रोमांस नजर आया है। घर के भीतर मनीषा रानी और जाद हदीद एक दूसरे को गले लगाते दिखे हैं। बीते एपिसोड में जाद ने तो फ्लर्टिंग की सारी हदें ही पार हो गई हैं। जिसपर दर्शकों का रिएक्शन भी सामने आ रहा है। जाद, मनीषा से फ्रेंच किस की मांग करते नजर आते हैं, जिसके बाद मनीषा समेत पूरा घर हैरान रह जाता है। आइए टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

जाद ने मनीषा ने की KISS की डिमांड

बिग बॉस के लेटेस्ट एपिसोड में मनीषा रानी लिप्स्टिक लगाकर जाद के करीब जाती है, जिसके बाद घर के बाकी घर वाले मजे लेने लगते हैं। तब ही फ्लर्ट करते हुए जाद, मनीषा से कहते हैं, 'आओ तुम्हारी लिपस्टिक मिटा देता हूं।' जिसके बाद मनीषा शर्माने लगती हैं। सिर्फ इतना ही नहीं जाद, मनीषा को फ्रेंच किस करने के लिए भी कहते हैं। जिसपर मनीषा उन्हे कहती हैं, 'बेटा अगर हमने तुम्हें फ्रेंच किस कर दिया तो बिहार से निकाल दिए जाएंगे। फिर तुम्हें ही हमें अपने साथ दुबई लेकर जाना होगा।'

इस पूरे वाक्या के बाद मनीषा रानी, जाद के थोड़ा करीब जाती हैं, उन्हें हंसी मजाक के अंदाज में टीज करती हैं। जिसके बाद दोनों एक दूसरे को गले से लगा लेते हैं। फैंस को मनीषा और जाद की ये प्यारी कैमिस्ट्री काफी पसंद आ रही है।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article