Bigg Boss OTT 2 Full Episode: बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी आलिया सिद्दीकी अब बीते कई दिनों से चर्चा में बनी हुई हैं। अपने पती पर गंभीर आरोप लगाने के बाद अब आलिया, सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 2 में नजर आ रही हैं। आलिया सिद्दीकी ने अभी तक बिग बॉस के घर में दर्शकों को ज्यादा इंप्रेस नहीं किया है। वह घर के मुद्दों में ज्यादा भाग नहीं लेती हैं, बल्कि अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर ही इधर-उधर बात करती नजर आती हैं। जिसके बाद अब बिग बॉस के लेटेस्ट एपिसोड में आलिया और पूजा भट्ट के बीच जमकर बहस बाजी देखने को मिली है, जहां दोनों ने एक दूसरे को काफी खरी-खोटी सुनाई हैं।
‘मैं महेश भट्ट की बेटी है’
बिग बॉस के घर में बीते दिन नॉमिनेशन का टास्क आयोजित किया गया है, जिसमें सभी कंटेस्टेंट हिस्सा लेते नजर आए हैं। इस नॉमिनेशन टास्क में अगर घर वाले किसी कंटेस्टेंट को इस हफ्ते घर से बेघर करने के लिए नॉमिनेट करना चाहते हैं, तो किन्ही तीन कंटेस्टेंट को अपना बजर दबाना था। इस पूरी प्रक्रिया के बीच में, कंटेस्टेंट के बीच जमकर बहस बाजी और लड़ाई देखने को मिलती है। आलिया और पूजा के बीच भी काफी गरमा गरमी हो जाती हैं।
आलिया, पूजा से कहती हैं, ‘ये हमेशा गलत चीज को बढ़ावा देती हैं, जबकि बनती ऐसे हैं जैसे इनसे बड़ा कोई सच बोलने वाला व्यक्ति नहीं है। यह लोगों के खिलाफ ग्रुप बनाती हैं और अपनी ऊंची आवाज से दूसरों की आवाज दबाने की कोशिश करती हैं।’
जिसके जवाब में पूजा कहती हैं, ‘मेरी आवाज दमदार ही होगी, मैं महेश भट्ट की बेटी हूं।’ आलिया और पूजा के बीच ये लड़ाई तब शुरू होती है, जब आलिया नॉमिनेशन के लिए पूजा भट्ट का नाम लेती हैं। वहीं पूजा भट्ट भी आलिया को नॉमिनेट कर देती हैं। इस पूरी प्रक्रिया के बाद जिया शंकर और आलिया सिद्दीकी इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हो गए हैं।
