टीवी मसाला

Bigg Boss OTT 2: फलक नाज और जिया शंकर की दोस्ती में आई दरार, बिग बॉस के घर में दुश्मन बने पुराने दोस्त

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Jun 26, 2023, 12:58 PM IST

Bigg Boss OTT 2: बिग बॉस ओटीटी 2 में अब कई कंटेस्टेंट की दोस्ती, दुश्मनी में बदलती जा रही है। फलक नाज और जिया शंकर के बीच वीकेंड के वार (Weekend Ka Vaar) में जमकर लड़ाई देखने को मिलती हैं। दोनों एक दूसरे को काफी भला बुरा सुनाते नजर आ रहे हैं।

Image

Bigg Boss OTT 2 Full Episode 9: Falak Naaz and Jiya Shankar Fight

Bigg Boss OTT 2: बिग बॉस ओटीटी 2 में फलक नाज (Falak Naaz) और जिया शंकर (Jiya Shankar) के बीच जमकर लड़ाई हुई है। वीकेंड के वार (Weekend Ka Vaar) के एपिसोड में फलक और जिया की दोस्ती में दरार आती दिखी है। बिग बॉस ओटीटी के सीजन 2 की शुरुआत से ही दोनों के रिश्ते काफी अच्छे थे, वह अक्सर एक साथ गप्पे मारती नजर आती थीं, हालांकि अब बिग बॉस के लेटेस्ट एपिसोड में फलक और जिया के बीच जमकर लड़ाई देखने को मिलती हैं। दोनों एक दूसरे को काफी भला बुरा सुनाते नजर आ रहे हैं। फलक ने जहां जिया को बदतमीज करार दे दिया, वही जिया ने भी फलक को दोहरे व्यक्तित्व का करार दिया है, जो फेम के लिए ड्राम कर रही हैं। सोशल मीडिया पर फलक और जिया की लड़ाई सुर्खियों में आ गई है।

दुश्मन बने फलक और जिया?

बिग बॉस के वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान खान ने कई कंटेस्टेंट्स की क्लास लगाई है, वह जिया शंकर को भी समझाने की कोशिश करते हैं। सलमान जिया से कहते हैं कि अगर उन्हें फलक नाज से कोई दिक्कत है तो सीधा उनके मुंह पर जाकर बोलना चाहिए। ये सुनकर फलक गुस्सा हो जाती हैं और जिया शंकर से बहस करने लगती हैं। दोनों उंची आवाज में एक दूसरे पर भड़कने लगते हैं। फलक एक तरफ जहां जिया को बदतमीज कहती हैं। वहीं जिया का मानना है कि कप्तान बनने के बाद फलक के हाव भाव ही बदल गए हैं।

'अब पहले जैसा कुछ नहीं हो सकता'

इस लड़ाई के बाद रकुल प्रीत जब घर पर आती हैं, तो दोनों एक दूसरे से गले भी लगते हैं। हालांकि फलक यह साफ कर देती हैं कि अब उनके और जिया के बीच कुछ भी पहले जैसा नहीं होने वाला है।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article