Bigg Boss OTT 2 Nominations week 2: बिग बॉस ओटीटी 2 को शुरू हुए अब हफ्तेभर हो गया है। अभी तक पुनीत सुपरस्टार और पलक पुरसवानी (Palak Purswani) को घर से बेहर कर दिया गया है। पहले हफ्ते की नॉमिनेशन प्रक्रिया के बाद सलमान खान ने पलक को घर से बेघर कर दिया है। जिसके साथ ही बिग बॉस ओटीटी 2 में उनका सफर एक हफ्ते के भीतर ही समाप्त हो गया है। अब बिग बॉस के दूसरे हफ्ते के नॉमिनेशन की प्रक्रिया भी समाप्त हो गई है। जिसके बाद इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए दो कंटेस्टेंट ही नॉमिनेट हुए हैं। बिग बॉस ने घरवालों को नॉमिनेशन टास्क दिया है, जिसमें वह बजर दबाकर किसी भी कंटेस्टेंट को नॉमिनेट कर सकते हैं। आइए इस हफ्ते के नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स की लिस्ट पर एक नजर डालते हैं।
आलिया सिद्दीकी पर लटकी एलिमिनेशन की तलवार
बिग बॉस ने घर वालों को एक टास्क दिया था, जिसमें सभी घरवालों के सामने एक बजर लगा हुआ था, अगर घरवालों को किसी कंटेस्टेंट को नॉमिनेट करना है तो सीधा-सीधा वह बजर दबा सकते हैं, हालांकि जब तक कोई तीन कंटेस्टेंट बजर नहीं दबाएंगे तब तक वह घरवाला नॉमिनेट नहीं होगा। इस पूरी प्रक्रिया के बाद इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए दो कंटेस्टेंट ही नॉमिनेट हुए हैं। जिया शंकर और आलिया सिद्दीकी को इस हफ्ते घरवालों ने नॉमिनेट कर दिया है। जिसके बाद अब दोनों ही कंटेस्टेंट के सिर पर एलिमिनेशन की तलवार लटक रही है।
आलिया को बताया कन्फ्यूजिंग
इस बीच बिग बॉस के नॉमिनेशन टास्क में घरवालों ने आलिया सिद्दीकी को एक कन्फ्यूजिंग कंटेस्टेंट बताते हुए नॉमिनेट किया है। पूजा भट्ट, अविनाश सचदेवा और अभिषेक मलहान ने आलिया को घर से बेघर करने के लिए नॉमिनेट किया है। उनका मानना है कि वह कई चीजें जानबूझ कर नहीं करती हैं और आखिर में यह बोलकर बच जाती हैं कि वह भूल गईं थी, या उन्हें पता नहीं था।
