टीवी मसाला

Bigg Boss OTT 2 फेम Palak Purswani ने BF रोहन खन्ना संग की शादी, आदियोगी शिव की प्रतिमा के आगे लिए 7 फेरे

Palak Purswani ties the knot with boyfriend Rohan Khanna: टीवी एक्ट्रेस पलक पुरसवानी ने शादी कर ली है। एक्ट्रेस ने अपनी शादी की तस्वीरें शेयर की, जिसमें उन्होंने शादी की वेन्यू से फैंस को हैरान कर दिया।

Image

palak purswani wedding photos (photo credit- instagram)

Palak Purswani ties the knot with boyfriend Rohan Khanna: टीवी एक्ट्रेस और बिग बॉस ओटीटी 2 (Bigg Boss OTT 2) फेम पलक पुरसवानी (Palak Purswani) अपनी जिंदगी की नई शुरुआत कर चुकी हैं। पलक पुरसवानी काफी समय से रोहन खन्ना को डेट कर रही थीं, जो मार्केटिंग प्रोफेशनल हैं। अब पलक और रोहन ने शादीशुदा जिंदगी में कदम रख दिया है, लेकिन इसमें एक ट्विस्ट हैं। पलक और रोहन 26 जून को शादी के बंधन में बंध गए थे, लेकिन कपल ने अब अपनी शादी की तस्वीरें शेयर कर फैंस को गुड न्यूज दी है। पलक और रोहन ने अपनी शादी को फैंस से छुपाकर रखा। 'अलग होने का सोच लिया था' Prince Narula ने Yuvika Chaudhary संग तलाक पर तोड़ी चुप्पी, बताई कड़वाहट की वजह

    कहां हुई पलक और रोहन की शादी

    पलक पुरसवानी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शादी की तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें वह रोहन खन्ना की दुल्हन बनी हुई हैं और दोनों ही मंडप में बैठए हुए हैं। कपल ने अपनी शादी के दिन को खास बनाने के लिए कोयंबटूर स्थित आदियोगी शिव की प्रतिमा को चुना। पलक और रोहन ने अपने कुछ करीबी लोगों के सामने वहां पर शादी की। एक्ट्रेस की तस्वीरों में देखा जा सकता है कि पल और रोहन मंडप में बैठे हुए हैं और उनके पीछे आदियोगी की प्रतिमा साफ दिखाई दे रही है। एक तस्वीर में पलक ने अपने पति रोहन का हाथ पकड़ा है और इस मोमेंट को एन्जॉय कर रही हैं। दूसरी तरफ रोहन पलक की मांग में सिंदूर भरते दिखाई दे रहे हैं। Yeh Rishta Kya Kehlata Hai में आएगा Leap, नई फैमिली की एंट्री से मिलेगी TRP; अभिरा-अरमान की होगी छुट्टी?

      पलक पुरसलानी और रोहन खन्ना को मिली बधाई

      पलक पुरसवानी ने अपने शादी के दिन लाल रंग का लहंगा चुना, जिसमें वह काफी सुंदर लगीं। वहीं, रोहन खन्ना भी क्रीम कलर की आउटफिट में कमाल के लगे। पलक और रोहन ने इन तस्वीरों के साथ कैप्शन में लिखा, 'कुछ प्रेम कहानियां किस्मत लिखती है। हमारी कहानी महादेव ने चुनी थी। दो आत्माओं से... हमेशा के लिए एक होने तक।' इसके साथ ही उन्होंने अपनी शादी की तारीख 26.6.2026 में लिखी। पलक और रोहन को सेलेब्स से लेकर फैंस तक बधाई दे रहे हैं। कपल को कनिका मान, मनीषा रानी, युविका चौधरी समेत कई स्टार्स ने बधाई दी है।
      Kavita
      कविता author

      कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बा... और देखें

      End of Article