टीवी मसाला

'अलग होने का सोच लिया था' Prince Narula ने Yuvika Chaudhary संग तलाक पर तोड़ी चुप्पी, बताई कड़वाहट की वजह

Prince Narula On Anxiety And Marriage Ended: प्रिंस नरूला ने एक शो में अपनी जिंदगी के सबसे मुश्किल दिनों को याद किया है। प्रिंस ने युविका संग तनाव और बिगड़ती तबीयत का खुलासा किया।

Image

prince narula Yuvika Chaudhary (Photo credit- instagram)

Prince Narula On Anxiety And Marriage Ended: टीवी इंडस्ट्री के स्टार कपल प्रिंस नरूला (Prince Narula) और युविका चौधरी (Yuvika Chaudhary) के बीच अनबन की खबरें बनी हुई थीं। दावा किया जा रहा था कि दोनो के बीच कुछ भी ठीक नहीं है। प्रिंस और युविका के तलाक की खबरें भी सामने आई थीं, लेकिन बीते दिनों दोनों ने एक वीडियो शेयर कर साफ कर दिया था कि वह दोनों तलाक नहीं ले रहे हैं। कपल के बीच सब कुछ ठीक हैं, लेकिन अब प्रिंस नरूला ने खुलासा किया है कि उन दोनों की जिंदगी में एक समय ऐसा जरूर आया था जब दोनों ने अलग होने का सोच लिया था और ये सब कुछ उनकी बिगड़ती हुई तबीयत की वजह से हुआ था। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Lock Upp 2: आकांक्षा चमोला-पामेला सेरेना से पहले इन 2 हसीनाओं ने किया था Liplock, फैंस के बीच मचाई थी सनसनी

    प्रिंस नरूला ने बिगड़ी तबीयत का किया खुलासा

    प्रिंस नरूला हाल ही में नेहा धूपिया के शो डबल डेट में नजर आए। इस मौके पर प्रिंस ने खुलकर अपनी शादी और हेल्थ परेशानियों के बारे में बात की। प्रिंस ने बताया कि उनकी बिगड़ती हेल्थ की वजह से ही उनका रिश्ता भी खराब होने लगा था। प्रिंस नरूला ने खुलासा किया कि उन्हें एन्जाइटी की दिक्कत थी। एक्टर ने इस शो में कहा कि मेरी जिंदगी में एक समय ऐसा था जब मैं एक दिन में ही 18 टैबलेट्स ले लेता था। मुझे पल्पिटेंशन्स होते थे। रात में डर लगता था। तब मेरा वजन भी काफी बढ़ गया था। उस समय मुझे और भी कई सारी दिक्कतें हो गई थीं। वो मेरी जिंदगी का सबसे मुश्किल पल था। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 'फैमिली बहुत दुखी हुई', Samarth Jurel की इस हरकत पर खौला Abhishek Kumar का खून, एक्टर ने किया खुलासा

      प्रिंस नरूला ने खुद को कैसे संभाला

      प्रिंस नरूला ने खुलासा किया कि उस मुश्किल वक्त से निकलने में म्यूजिक ने उनकी मदद की। एक्टर ने कहा कि म्यूजिक से उन्हें शांति मिली और उससे उन्हें काफी मदद मिली। इसके आगे एक्टर ने युविका का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि युविका हर मुश्किल वक्त में उनके साथ खड़ी रहीं। एक्टर ने कहा कि जब चीजें काफी मुश्किल हो गई थीं तब वह मेरे साथ खड़ी रही थीं।

      प्रिंस नरूला ने तलाक पर तोड़ी चुप्पी

      प्रिंस नरूला ने पत्नी युविका चौधरी संग तलाक की खबरों पर कहा कि एक समय पर चीजें इतनी खराब हो गई थीं कि उन्होंने तलाक लेने का सोच लिया था। प्रिंस ने बताया कि वह दोनों ही अलग होने के लिए तैयार थे और तब ना वह गलत थे और ना ही युविका गलत थीं। बस वह दोनों स्थिति को संभाल नहीं पा रहे थे। प्रिंस ने आखिरी में बताया कि युविका और उनके बेटी होने के बाद सब कुछ बदल गया। बेटी के बाद वे दोनों फिर से करीब आए।
      Kavita
      कविताauthor

      कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

      और पढ़ें
      End of Article