टीवी मसाला

Bigg Boss OTT 2: घर से निकलते ही फलक नाज संग डिनर डेट पर पहुंचे अविनाश सचदेव, फैंस बोले- 'पक्का कुछ चल रहा है..'

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Aug 8, 2023, 08:40 AM IST

Bigg Boss OTT 2: बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 से बाहर आने के बाद अविनाश सचदेव (Avinash Sachdev) ने फलक नाज और उनके परिवार से मुलाकात की है। अविनाश ने फलक के साथ डिनर डेट पर खाना खाया। इस बीच बिग बॉस कंटेस्टेंट जाद हदीद भी उनके साथ मौजूद रहे।

Image

Avinash Sachdev and Falaq Naaz

Bigg Boss OTT 2: बिग बॉस ओटीटी सीजन से आखिरी वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान खान ने डबल एविक्शन से सभी को हैरान कर दिया। सभी घरवालों और दर्शकों को उम्मीद थी कि जाद हदीद ही घर से बेघर होंगे। हालांकि सलमान ने डबल एविक्शन के बारे में बताते हुए अविनाश सचदेव को भी शो से बाहर कर दिया है। बिग बॉस के घर में अविनाश आर फलक नाज के बीच कुछ खिचड़ी पकती हुई नजर आ रही थी, दोनों घर में काफी करीब आ गए थे। अविनाश ने फलक को लेकर अपनी फीलिंग्स के बारे में भी बताया था। अब बिग बॉस के घर से बाहर आने के तुरंत बाद अविनाश, फलक से मिलने के लिए उनके घर गए और दोनों ने एक साथ डिनर भी किया। अविनाश के साथ इस डिनर डेट पर जाद हदीद भी पहुंचे हैं।

क्या अविनाश-फलक के बीच कुछ चल रहा है?

हाल ही में ई-टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में अविनाश ने बताया, ‘कल ही मैं फलक के घर पर डिनर के लिए गया था, जाद भी हमारे साथ ही था। हमके काफी बातें की।’ अविनाश का ये बयान सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। फैंस का मानना है अविनाश और फलक के बीच में पक्का कुछ चल रहा है। दोनों के बीच रिश्ता बिग बॉस के घर में भी देखने को मिला था। अब घर के बाहर भी दोनों एक दूसरे के करीब आते दिख रहे हैं।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article