टीवी मसाला

Bigg Boss OTT 2: फिनाले वीक में इन कंटेस्टेंट्स पर लटकी एलिमिनेशन की तलवार, एल्विश यादव पर भी गिरी गाज

Bigg Boss OTT 2 Finale Week Nomination: सलमान खान का धमाकेदार शो 'बिग बॉस ओटीटी 2' फिनाले की ओर बढ़ रहा है। लेकिन फिनाले वीक में कदम रखते ही कुछ कंटेस्टेंट्स पर नॉमिनेशन की गाज गिरी है। इस लिस्ट में एल्विश यादव से लेकर जिया शंकर तक का नाम शामिल हैं।

Image

bigg boss ott 2, salman khan

Bigg Boss OTT 2 Finale Week Nominated Contestants: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस ओटीटी 2' (Bigg Boss OTT 2) ने सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। शो दर्शकों को इस कदर पसंद आया कि इसे कुछ वक्त के लिए आगे भी बढ़ा दिया गया। हालांकि सलमान खान (Salman Khan) का 'बिग बॉस ओटीटी 2' फिनाले वीक में कदम रख चुका है। लेकिन सप्ताह की शुरुआत में ही तीन कंटेस्टेंट्स पर नॉमिनेशन की गाज गिर गई है। इस लिस्ट में एल्विश यादव (Elvish Yadav) से लेकर जिया शकंर तक का नाम शामिल है।

'बिग बॉस ओटीटी 2' (Bigg Boss OTT 2) के फिनाले वीक में तीन कंटेस्टेंट्स घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुए। हैरत की बात तो यह है कि इन्हें को-कंटेस्टेंट्स ने नहीं बल्कि मेकर्स ने घर से बेघर करने के लिए नॉमिनेट किया है। द खबरी के ट्वीट के मुताबिक, एल्विश यादव, मनीषा रानी और जिया शंकर को मेकर्स ने बड़ी चालाकी से नॉमिनेट किया है। दूसरी तरफ बताया जा रहा है कि मेकर्स ने पूजा भट्ट और बेबिका धुर्वे को बचाने की भी कोशिश की है। हालांकि इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।

किस कंटेस्टेंट पर गिर सकती है गाज?

'बिग बॉस ओटीटी 2' के आखिरी सप्ताह में हुए नॉमिनेशन को लेकर लोगों ने अंदाजा लगाना भी शुरू कर दिया है कि इस सप्ताह कौन घर से बाहर हो सकता है। जहां कुछ सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि मनीषा रानी को मेकर्स जानबूझकर बाहर कर सकते हैं। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि जिया शंकर इस बार 'बिग बॉस ओटीटी 2' से बाहर होंगी।

TNN Entertainment Desk
TNN एंटरटेनमेंट डेस्क author

मनोरंजन जगत में हर दिन होने वाली हलचल के लिए टाइम्स नाउ नवभारत एंटरटेनमेंट के साथ जुड़िए। यहां आपको बॉलीवुड, हॉलीवुड, साउथ फिल्म इंडस्ट्री, ओटीटी और टीवी इंडस्ट्री से जुड़ी हर बड़ी खबर पढ़ने को मिलेगी। अगर आप मनोरंजन जगत की खबरों से खुद को अपडेट रखना चाहते हैं तो टाइम्स नाउ नवभारत एंटरटेनमेंट आपके लिए वन स्टॉप डेस्टिनेशन साबित हो सकती है, जहां आपको सभी बड़ी खबरें एक जगह-एक साथ पढ़ने को मिलेंगी। टाइम्स नाउ एंटरटेनमेंट पर लेटेस्ट खबरों के साथ-साथ सेलेब ट्रिविया, फ्लैशबैक स्टोरीज, इंडस्ट्री इनसाइड रिपोर्ट्स और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स भी पढ़ने को मिलेंगी।

और पढ़ें
End of Article