Lopamudra Raut News: बिग बॉस (Bigg Boss) फेम लुपमुद्रा राउत (Lopamudra Raut) से जुड़ी शॉकिंग खबर सामने आई है। जानकारी मुताबिक, लोपामुद्रा के घर पर चोरी हो गई है। दावा है कि चोरी एक करोड़ की हुई है। चोर एक्ट्रेस के घर से कैश और ज्वेलरी सब कुछ लेकर फरार हो गया है, जिसके बाद एक्ट्रेस की तरफ से पुलिस को जानकारी दी गई। हालांकि, पुलिस की तरफ से भी इस घटना में एक्शन लिया गया और चोर की तलाश भी पूरी हो गई है। पुलिस ने चोर को पकड़ लिया है और आरोपी की पहचान भी हो गई है, जिसके बाद कार्रवाई आगे की जारी है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Shivangi Joshi ने हारने के बाद Shreya Kalra की जीत पर उठाए सवाल, मेकर्स पर भड़कते स्पेशल जूरी को लगाई फटकार
लोपामुद्रा राउत के घर हुई चोरी
जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने आरोपी को बिहार से गिरफ्तार किया है और उसकी पहचान चंदन कमलेश मुखिया के रूप में हुई है। आरोपी की उम्र 26 साल है। पुलिस ने आरोपी के पास से 76 लाख रुपये की चोरी की प्रॉपर्टी जब्त की है। जांच में ये खुलासा हुआ है कि आरोपी चोरी के पैसों से बहन के नाम जमीन खरीदने की कोशिश कर रहा था और उसकी इस हरकत का पर्दाफाश हो गया है। दावा है कि एक्ट्रेस 20 जून से 27 जुलाई के बीच शहर से बाहर थीं और तब ही आरोपी ने मौका पाते ही चोरी की वारदात को अनजाम दिया। तब आरोपी ने उनके फ्लैट से कैश, सोने के गहने, सोने के बिस्किट चोरी किए थे। हालांकि, शिकायत के बाद सांताक्रूज पुलिस और लोकल क्राइम ब्रांच की जॉइंट ऑपरेशन के बाद चोर को दबोचा गया। पुलिस को चोर के पास से 76 लाख की प्रॉपर्टी मिली है, जिसे जब्द कर लिया गया है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah में एक्टिंग करने के चक्कर में घर से भागा 16 साल का लड़का, Asit Modi का आया रिएक्शन
lopamudra raut (photo credit- instagram)
