टीवी मसाला

Bigg Boss के EX- कंटेस्टेंट तहसीन पूनावाला की पत्नी ने बेटे को दिया जन्म, अब एक बेटी को गोद लेकर पूरी करेंगे फैमिली

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Mar 2, 2023, 08:09 AM IST

Tehseen Poonawalla: बिग बॉस 13 के एक्स कंटेस्टेंट तहसीन पूनावाला के घर खुशियों की किलकारियां गूंज रही हैं। दरअसल तहसीन पिता बन गए हैं। तहसीन पूनावाला की पत्नी मोनिका ने एक बेटे को जन्म दिया है। तहसीन ने खुलासा किया है कि अब वह एक बेटी को अडॉप्ट करना चाहते हैं।

Image

Tehseen Poonawalla becomes father

KEY HIGHLIGHTS
  • तहसीन पूनावाला के घर गूंजी किलकारियां।
  • तहसीन की पत्नी ने बेटे को दिया जन्म।
  • अब एक बेटी को गोद लेना चाहते हैं तहसीन।

Tehseen Poonawalla: बिग बॉस 13 के एक्स कंटेस्टेंट तहसीन पूनावाला के घर खुशियों की किलकारियां गूज रही हैं। दरअसल तहसीन पिता बन गए हैं। तहसीन पूनावाला की पत्नी मोनिका ने एक बेटे को जन्म दिया है। जिसकी जानकारी तहसीन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर दी है। तहसीन ने इस खुशखबरी को फैंस के बीच शेयर करते हुए बच्चे के साथ एक फोटो अपलोड की है। इस पोस्ट को शेयर करते हुए बताया कि उन्हें एक प्यारा सा बेटा हुआ है, जिसका नाम 'जुवरान' रखा गया है। तहसीन के इस खबर को शेयर करने के बाद कई सितारों समेत फैंस भी उन्हें जमकर बधाई दे रहे हैं। इसके साथ ही बच्चे और मां के बेहतर स्वास्थ्य का आशीर्वाद दे रहे हैं। आइए तहसीन पूनावाला की इस प्यारी सी पोस्ट पर एक नजर डालते हैं।

दिया भगवान शिव का नाम

बिग बॉस फेस तहसीन पूनावाला ने हिन्दुस्तान टाइम्स से बात करते हुए कहा, ‘हम अपने बेबी को एक प्यारा सा नाम देना चाहते थे, जुवरान बहुत ही सिंपल लेकिन काफी पॉवरफुल नाम है। इस नाम का अर्थ समय को कंट्रोल करने वाले भगवान शिव से जुड़ा हुआ है। ये नाम हमारे दिल के बेहद करीब है।’ पिता बनने की खुशी तहसीन के चेहरे पर साफ नजर आ रही है। उन्होंने खुद इस बात को माना कि वह काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं। उनके लिए यह दूसरी जिंदगी की तरह है।

एक बेटी को लेंगे गोद

इसके साथ ही तहसीन ने आगे बताया, ‘हम अपने दूसरे बच्चे को अडॉप्ट करना चाहते हैं, अब जब मैं एक बेटे का पिता हूं तो मैं एक बेटी को गोद लेना चाहूंगा। मैंने हमेशा से ही यह प्लान बनाया था कि एक बच्चा नैचुरल होगा और दूसरा बच्चा मैं गोद लूंगा।’ तहसीन की सोच की फैंस भी जमकर तारीफ कर रहे हैं। कई लोगों का मानना है कि तहसीन की तरह ही बाकी सितारों को भी एक बच्चा गोद लेना चाहिए ताकी उसे बेहतर लाइफ मिल सके।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article